10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की के इस्तांबुल में नाइट क्लब में लगी भीषण आग, अब तक...

तुर्की के इस्तांबुल में नाइट क्लब में लगी भीषण आग, अब तक 29 की मौत, कई घायल

Published on

अंकारा

तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने बताया है कि शहर के बीचों बीच स्थित एक नाइट क्लब में मरम्मत के दौरान आग लग गई। इस आग में 29 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है। गवर्नर दावुत गुल के कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आग में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बयान में कहा गया, “आग में घायल एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
यह नाइट क्लब आवासीय गेरेटेपे जिले में स्थित 16 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। वीडियो में ऊपरी मंजिल की खिड़कियों से आग की लपटें और घने धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। गवर्नर कार्यालय ने कहा कि आग 12:47 (09:47 GMT) पर लगी और घंटों बाद फायर ब्रिगेड ने इस पर काबू पा लिया इसमें कहा गया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य मीडिया ने बताया कि क्लब के प्रबंधन और नवीकरण कार्यों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...