19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 75 और 65 साल के दूल्हा-दुल्हन की...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 75 और 65 साल के दूल्हा-दुल्हन की शादी

Published on

सतना ,

मध्य प्रदेश के सतना जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में एक अनोखी शादी भी हुई. यूं तो जिले के हर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, मगर यह अनोखा और चर्चित मामला रामनगर जनपद का है. जनपद कार्यालय के आजाद मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 135 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. इस अनोखे ब्याह के साक्षी मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल स्वयं बने. यहां 65 वर्ष की मोहनिया बाई ने 75 साल के बुजुर्ग भगवानदीन सिंह गोंड ने शादी रचाई. दोनों बुजुर्ग बीते करीब 10 सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे.

दरअसल, मोहनिया ने जहां शादी नहीं की थी तो वहीं भगवानदीन सिंह गोंड की पत्नी 10 बरस पहले चल बसी थी. तब से दोनों साथ रह रहे थे. भगवानदीन एक पैर से जन्मजात दिव्यांग हैं. पहली पत्नी से उन्हें कोई औलाद भी नहीं है. जाहिर है कि उम्र के इस नाजुक पड़ाव पर दोनों एक-दूसरे की बुढ़ापे की लाठी बनेंगे.

51 हजार रुपए का प्रावधान
गौरतलब है कि सामूहिक कन्या विवाह योजना में सरकार प्रत्येक जोड़े को नकद राशि समेत गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराती है. एक जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान है. इस राशि में टेंट-शामियाना और भोजन के एवज में 6 हजार रुपए की कटौती हो जाती है जबकि 34 हजार रुपए के सामान के साथ 11 हजार रुपए का चेक दिया गया.

पायल-बिछिया से चांदी का टीका तक मिला
सामान में सिंदूरदान, चांदी का मांग टीका, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, आलमारी, सिलाई मशीन, पलंग, रेडियो, कुकर, टेबिल फैन, रजाई गद्दा-तकिया, 12 कुर्सियां, एक दीवार घड़ी शामिल हैं. गृहस्थी का सामान देने की पुष्टि रामनगर जनपद के कार्यपालन अधिकारी जोसुआ पीटर ने की है. अब जानकार इस योजना के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि यह योजना कन्याओं के लिए है न कि बुजुर्गों के लिए.

जानिए, क्या बोले शिवराज सरकार के मंत्री
उधर, मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने इसको लेकर कहा कि अब यह पूरे दुनिया में उदाहरण है. हम लोग अखबारों में समाचार के माध्यम से पढ़ते हैं कि जब अफ्रीका के ‘गांधी’ कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला जेल से लौटे थे, तो उन्होंने 78 साल की उम्र में शादी की थी. यहां भी एक ऐसी ही शादी हो गई है. सरकार ने रीति-रिवाज और नियमों-कायदों का पालन करते हुए ही शादी कराई होगी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...