13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी का दामन 1980 में ही क्यों नहीं थामा था? सुब्रमण्यम स्वामी...

बीजेपी का दामन 1980 में ही क्यों नहीं थामा था? सुब्रमण्यम स्वामी ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से कुछ छात्रों ने पूछा कि उन्होंने बीजेपी का दामन तब ही क्यों नहीं थाम लिया था जब 1980 में इसका जन्म हुआ था। अक्सर मोदी सरकार को निशाने पर रखने वाले फायर ब्रॉन्ड नेता ने तफसील से वो वजह बताई जिसकी वजह से वो 2009 में बीजेपी से जुड़े।

सुब्रमण्यम स्वामी का कहना था कि 1980 में जब बीजेपी की स्थापना हुई तो वो जनता पार्टी में थे। वो चाहते तो जनता पार्टी को तोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से गुरेज किया, क्योंकि तब बीजेपी Gandhian Socialism (गांधीवादी समाजवाद) को लेकर आगे बढ़ रही थी। वो इस विचारधारा का समर्थन नहीं करते। उन्हें लगता है कि देश को आगे बढ़ाने में ये उतनी कारगर नहीं रहने वाली।

स्वामी ने बीजेपी का दामन 2009 में थामा। उनका कहना था कि इस साल में बीजेपी ने खुद को पूरी तरह से हिंदुत्व पर केंद्रित कर दिया। तब उनको लगा कि बीजेपी में जाने का वक्त आ गया है। उन्होंने बगैर कुछ सोचे समझे बीजेपी को ज्वाईन कर लिया और अभी तक इसमें बने हुए हैं। ध्यान रहे कि बीजेपी में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामी को राज्यसभा भेजा था।

पीएम की आलोचना की तो नहीं मिला रास की सीट
स्वामी को प्रखर नेता माना जाता है। गांधी परिवार के खिलाफ उनकी लड़ाई खासी चर्चा का विषय रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे नेशनल हेराल्ड मामले को वो ही अदालत तक ले गए। हालांकि मौजूदा दौर में स्वामी का पीएम मोदी से 36 का आंकड़ा चल रहा है। वो पीएम और सरकार की आलोचना का कोई मौका नहीं चूकते। माना जा रहा है कि इसी वजह से बीजेपी ने उनको दोबारा राज्यसभा भेजने से गुरेज किया।

जानते हैं, क्या है गांधीवादी समाजवाद
गांधीवाद महात्मा गांधी के आदर्शों, विश्वासों एवं दर्शन से जुड़े विचारों के संग्रह को कहा जाता है। वो स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता थे। यह ऐसे उन सभी विचारों का एक समग्र रूप है, जो गांधीजी ने जीवन पर्यंत जिया था। गांधीवादी दर्शन न केवल राजनीतिक, नैतिक और धार्मिक है, बल्कि पारंपरिक और आधुनिक तथा सरल एवं जटिल भी है। यह कई पश्चिमी प्रभावों का प्रतीक है, जिनको गांधीजी ने उजागर किया था। लेकिन यह प्राचीन भारतीय संस्कृति में निहित है। गांधीजी ने इन विचारधाराओं को विभिन्न प्रेरणादायक स्रोतों जैसे- भगवद्गीता, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, बाइबिल, गोपाल कृष्ण गोखले, टॉलस्टॉय, जॉन रस्किन आदि से विकसित किया।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...