3.4 C
London
Friday, December 5, 2025
HomeUncategorizedशाहरुख खान के मन्नत में 8 घंटे छिपे रहे गुजरात से आए...

शाहरुख खान के मन्नत में 8 घंटे छिपे रहे गुजरात से आए 2 लड़के, एक्टर देखकर हुए हैरान

Published on

मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते शाहरुख खान के बंगले मन्नत में घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित पकड़े जाने से पहले एक्टर शाहरुख खान के मेकअप रूप में करीब आठ घंटे तक छिपे हुए थे। उनके खिलाफ आईपीसी के तहत अतिचार और प्रासंगिक अपराधों का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपी एक्टर के मन्नत की तीसरी मंजिल में स्थित मेकअप रूम के अंदर छुप गए थे, जिन्हें देखकर शाहरुख खान खुद हैरान रह गए। यह घटना दो फरवरी की है। पुलिस के अनुसार दोनों पठान एक्टर शाहरुख खान के फैन हैं और उनसे सिर्फ एक बार मिलना चाहते थे। एक्टर से मिलने के लिए वह दोनों चोरी-छिपे गले में घुस गए। दोनों आरोपितों को सिक्योरिटी गार्ड से पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

रात 3 बजे मन्नत में की एंट्री
मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों लड़कों से पूछताछ की। जिसके बाद पता चला कि मन्नत में घुसे दोनों लड़कों का नाम पठान साहिल सलीम खान और दूसरे का नाम राम सराफ कुशवाहा हैष जिनकी उम्र 20 से 22 साल है। दोनों का दावा है कि वो शाहरुख के फैन हैं। वे करीब 8 घंटे तक शाहरुख खान का इंतजार कर रहे थे। दोनों आरोपित सुबह तड़के 3 बजे मन्नत में घुसे जिन्हें सुबह 10 बजे पकड़ा गया।

मन्नत बंगले के मैनेजर कोलीन डिसूजा ने पुलिस को बताया किसुरक्षा गार्ड ने 2 फरवरी को सुबह 11 बजे उन्हें फोन कर बताया कि दो लोग बंगले के अंदर घुस गए हैं। फिर हाउसकीपिंग उन्हें मेकरूप से लॉबी तक लाए। दोनों अनजान लोगों को देख कर शाहरुख खान चौंक गए थे। मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मन्नत के परिसर की बाहरी दीवार फांद कर प्रवेश किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात से आए थे। वहीं पुलिस ने दोनों अरोपियों को 10 हजार रुपये पर जमानत में रिहा कर दिया गया है।

Latest articles

भेल ट्रेड यूनियन नेता स्व. आरडी त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर विशेष—राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेता के रूप में बनाई पहचान,श्रमिकों के हितों के लिये लड़ी...

केसी दुबे,भोपाल ।हेवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (हेम्टू) इंटक  के राष्ट्रीय नेता स्व.आरडी त्रिपाठी...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

राज्यपाल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में जननायक एवं महान...

श्रमोदय हॉस्टल से आधी रात को भाग निकले दो किशोर छात्र

भोपाल।राजधानी के रतीबड़ क्षेत्र स्थित श्रमोदय विद्यालय के हॉस्टल से देर रात दो नाबालिग...

More like this

सर्विस सेंटर के एडवाइजर को पुलिस ने पीटा

भोपाल ।भोपाल क्षेत्र के श्यामला हिल्स इलाके में एक प्रसंग में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्विस...

बाइक सवार चचेरे भाइयों सहित तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

भोपाल ।पुराने शहर के खलता मंदिर थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग 8 बजे...

जम्मू-कश्मीर में 131 आतंकी सक्रिय, पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या में भारी उछाल! खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है. नवीनतम खुफिया रिपोर्ट...