25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपृथ्वी के बेहद करीब से निकला ट्रक बराबर एस्टेरॉयड, बड़े हादसे से...

पृथ्वी के बेहद करीब से निकला ट्रक बराबर एस्टेरॉयड, बड़े हादसे से बची धरती

Published on

पासडेना,

धरती एक बड़े हादसे से बच गई. 26 जनवरी 2023 की रात ट्रक के आकार का एक एस्टेरॉयड हमारी जमीन से मात्र 3540 किलोमीटर दूर से निकला. खतरनाक बात ये थी कि इसके आने की खबर किसी वैज्ञानिक संस्थान, दूरबीन या रेडियो टेलिस्कोप को नहीं मिली. यह एस्टेरॉयड की लंबाई करीब 30 फीट है. इसका नाम है 2023 BU.

नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने कहा कि यह एस्टेरॉयड धरती से टकराया नहीं लेकिन इतनी नजदीक से गुजरना खतरे की बात है. यह एस्टेरॉयड जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट की ऑर्बिट में से निकला है. लेकिन उसने किसी भी सैटेलाइट को हिट नहीं किया. इस एस्टेरॉयड के बारे में पिछले शनिवार यानी 28 जनवरी 2023 तक न नासा को पता था. न ही किसी अन्य वैज्ञानिक संस्थान को.

क्रीमिया में मौजूद मार्गो ऑब्जरवेटरी से एक एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर जिनाडी बोरिसोव ने इसे सबसे पहले देखा. इसके बाद जब नासा समेत अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड की रास्ते की जानकारी निकाली तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि वह धरती के बेहद करीब से होकर आगे निकल चुका था. गति इतनी थी कि जब उसे देखा गया तब वह 3 लाख किलोमीटर से आगे पहुंच गया था.

इसके बाद एस्टेरॉयड 2023 BU की जांच के लिए इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने माइनर प्लैनेट सेंटर को बोला. यह सेंटर एस्टेरॉयड्स, उल्कापिंड, धूमकेतु और सैटेलाइट्स की पोजिशन का निर्धारण करती है. इससे पहले साल 2020 में ब्राजील के एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर लियोनॉर्डो अमाराल ने ऐसा ही एक एस्टेरॉयड खोजा था. इसका नाम था 2020 QU6.

यह एस्टेरॉयड धरती से 2 करोड़ किलोमीटर दूर से निकला था. लेकिन इसकी गति और यह कब निकला यह किसी को पता नहीं चला. इसके बगल से गुजरने के बाद इसे लियोनॉर्डो ने देखा था. फिर पूरी दुनिया जान गई. सौर मंडल में घूमने वाले ज्यादातर एस्टेरॉयड्स मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच से आते हैं. अगर कोई एस्टेरॉयड धरती से 1.3 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट्स की दूरी तक आता है, तो उसे नीयर अर्थ ऑब्जेक्ट्स कहते हैं.

साल 2005 में नासा ने स्टडी करके बताया था कि ज्यादातर नीयर अर्थ ऑब्जेक्ट्स 460 फीट चौड़े हैं. यानी इनमें से एक भी अगर जमीन पर गिरता है तो पूरा का पूरा शहर बर्बाद कर देगा. इसलिए पिछले साल सितंबर में नासा ने DART मिशन के जरिए 500 फीट चौड़े डाइमॉरफोस एस्टेरॉयड पर टक्कर की थी. ताकि उसकी दिशा बदली जा सके. इस टक्कर से उसकी कक्षा में 32 मिनट की कमी आई. यानी उसने दिशा बदल दी थी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...