8.6 C
London
Friday, December 5, 2025
Homeराज्यअवैध संबंध में बेटी-पत्नी को गोली मारी और फिर भागकर जंगल में...

अवैध संबंध में बेटी-पत्नी को गोली मारी और फिर भागकर जंगल में लगा ली फांसी

Published on

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगा ली। दोहरे हत्याकांड के बाद से पुलिस की तीन टीमें घटना के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी। बेटी का दूसरी बिरादरी के युवक के साथ अवैध संबंध के चलते हुए तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा निवासी नंद किशोर त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर अपनी पत्नी प्रमिला और बेटी खुशी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बंदूक और अपना मोबाइल घर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। गांव वाले बताते हैं कि घर से जाते समय वह एक रस्सी अपने साथ ले गया था। इससे अनहोनी की आशंका जाहिर की जाने लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देश पर गठित तीन टीमें घटना के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी। देर रात तक बहिलपुरवा से लगे आसपास के इलाके में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार सुबह सेमरदहा गांव से करीब तीन किमी दूर पिपरौंडी के जंगल में नंदकिशोर त्रिपाठी का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां बेटी की मौत के बाद अब नंदकिशोर की खुदकुशी से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 8:30 नंद किशोर त्रिपाठी का शव गांव से लगभग तीन किमी दूर पिपरौडी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला है।

Latest articles

भेल इंटक नेता स्व. आरडी त्रिपाठी की पुण्यतिथि आज

भेल भोपाल ।भेल इंटक के वरिष्ठ नेता स्व. आरडी त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार...

स्व. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कस्तूरबा अस्पताल में व्हीलचेयर की डोनेट,किया फल वितरण

भेल भोपाल ।मजदूरो के पुरोधा श्रमिको के  आर्थिक क्रांति के लिए सदैव संघर्ष करने...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

More like this

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

लालच देकर छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

गंजबासौदा ।गंजबासौदा क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित ग्राम कस्बा बागरोद के हाट बाजार में...

साढ़े ग्यारह माह में 4.60 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ जब्त

इंदौर।मध्यप्रदेश में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर लगातार...