22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में मस्जिद पर पथराव, हिंदू संगठन की रैली के दौरान हुआ...

कर्नाटक में मस्जिद पर पथराव, हिंदू संगठन की रैली के दौरान हुआ उपद्रव, 15 लोग हिरासत में

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के हावेरी जिले में हिंदू संगठनों और कुरुबा समुदाय के संगठनों द्वारा एक जुलूस के दौरान मुस्लिम घरों और एक मस्जिद पर पथराव किया गया। जिससे मंगलवार को इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। हिंदू संगठनों के सदस्य मंगलवार को क्रांतिकारी सांगोली रायन्ना की प्रतिमा को लेकर बाइक रैली निकाल रहे थे। जब जुलूस एक मुस्लिम मोहल्ले से गुजरा तो कुछ उपद्रवियों ने घरों और एक मस्जिद पर पथराव कर दिया।

हावेरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवकुमार ने इंडिया टुडे को बताया कि बाइक रैली शांतिपूर्ण निकाली जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही रैली एक मस्जिद के पास से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने मस्जिद पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस को लेकर पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पा लिया।

एसपी ने कहा कि 9 मार्च को इसी तरह की एक रैली को मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा बाधित किया गया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया हो। शिवकुमार ने कहा कि जुलूस के दौरान पुलिस अधिकारी तैनात होने से अपराधियों की पहचान करने में आसानी होगी।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...