19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलंदन: भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों पर फेंकी...

लंदन: भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों पर फेंकी गई स्याही

Published on

नई दिल्ली,

लंदन के भारतीय उच्चायोग के बाहर जमकर बवाव हुआ है. खालिस्तान समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों पर इंक फेंकी है, बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश हुई है. पिछले दिनों भी खालिस्तान समर्थकों ने इसी तरह हिंसक प्रदर्शन किया था, एक तय साजिश के तहत भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है.

जब से भारत में अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस पड़ी है, अमेरिका, कनाडा और लंदन में खालिस्तानी समर्थक सक्रिय हो गए हैं. उनकी तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ट्विटर पर भी एक तय रणनीति के तहत कुछ हैशटैग को वायरल करवाया जा रहा है. ये दिखाने की कोशिश हो रही है कि उनकी खालिस्तान मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है. उसी कड़ी में अब लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर ये बवाल काटा गया है. पानी की बोतलें भी उच्चायोग की तरफ फेंकी गई हैं.

अब ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि अमृतपाल के खिलाफ भारत में कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है. जानकारी के लिए बता दें कि 18 मार्च को अमृतपाल को गिरफ्तार करने की तैयारी थी. लेकिन वो चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस ने अपने हलफनामे में उस बारे में विस्तार से बताया था.

हलफनामे में बताया गया था कि अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए 18 मार्च को एक ऑपरेशन शुरू किया गया था. पुलिस नाका भी तैयार था. उसी समय अमृतपाल और उसकी गाड़ियों का काफिला वहां आया था. वो खुद मर्सिडीज गाड़ी में मौजूद था, उसके साथी दूसरी गाड़ियों में आ रहे थे. कुल चार गाड़ियां पुलिस नाके के पास आ गई थीं. उनके काफिले को पुलिस ने तुरंत रोका था. लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड तोड़ दिए. इस घटना को लेकर एक FIR दर्ज की गई थी. खालचियान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था और सभी पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया गया था. जानकारी दी गई थी कि चार गाड़ियां बैरिकेड तोड़कर भागी हैं, उन्हें पकड़ना है.

पुलिस कमिश्नर ने ये भी बताया था कि अमृतपाल और उसके साथियों ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई थी. सलेमा गांव में एक सरकारी स्कूल के पास तो रैश ड्राइविंग तक की गई थी. चॉकलेटी रंग की ISUZU गाड़ी में तो खुद अमृतपाल सवार था. वहां लोगों में खौफ पैदा करने के लिए वो अपनी राइफल हवा में लहरा रहा था. इसके बाद उस गाड़ी को वहीं मौके पर छोड़कर दूसरी गाड़ी ब्रेजा में सवार हो गया. तब वो और उसके साथी शाहकोट के लिए निकल गए. वहां एक तरफ प्लेटिना बाइक पर अमृतपाल सवार हुआ तो वहीं उसका दूसरा साथी बुलेट लेकर निकल गया.अब एक तरफ अमृतपाल की तलाश जारी है तो दूसरी तरफ उसके समर्थन में खालिस्तानी समर्थक ट्विटर पर एक मुहिम चला रहे हैं. सेम कंटेंट के साथ फर्जी अकाउंट के जरिए कई पोस्ट शेयर की जा रही हैं.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...