7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorized'समर सिंह और उसके भाई ने कराई हत्या', भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे...

‘समर सिंह और उसके भाई ने कराई हत्या’, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां का आरोप

Published on

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में आज वाराणसी पहुंची उनकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है.

मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अनुसार, समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था. मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी.

फंदे से लटकते हुई मिली थी लाश
कल वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला था. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं. आकांक्षा की संदिग्ध सुसाइड की खबर पर उनकी चाची ने कहा था कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती हैं.

IPS बनाना चाहता था परिवार
आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं. उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था. बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था. इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं. मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था.

17 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा से शुरुआत
आकांक्षा दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी. हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था.

डिप्रेशन में चली गई थीं आकांक्षा, मां ने कराई वापसी
बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी. उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है. इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है. इसके बाद आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी की और इसका श्रेय अपनी मां मधु दुबे को दिया था.

कई हिट गानों में किया काम
आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था. फिल्मों के अलावा कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था. 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था. उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था.

संदिग्ध आत्महत्या के दिन भी रिलीज हुआ गाना
उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल हैं. जिस दिन आकांक्षा दुबे के सुसाइड की खबर सामने आई है, उसी दिन यानी 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ था. इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...