17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedकब लगेगा ब्रेक, अडानी को SC से मिली राहत, लेकिन बढ़ी निगरानी,...

कब लगेगा ब्रेक, अडानी को SC से मिली राहत, लेकिन बढ़ी निगरानी, रेड जोन में अडानी के

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। अडानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। सुप्रीम कोर्ट से भले ही अडानी को राहत मिल गई हो, लेकिन अडानी के शेयरों को बड़ा झटका लगा है। अडानी समूह की कंपनियों के दस के दस शेयर आज लाल निशान पर हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी को तगड़ा झटका लगा है, जिसके बाद अडानी के शेयर आज धड़ाम हो गए। हालांकि सोमवार को अडानी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की याचिका को खारिज कर अडानी और गौतम अडानी को बड़ी राहत दी। इस राहत का असर मंगलवार को अडानी के शेयरों पर देखने को नहीं मिला।

  • अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट
  • मंगलवार को अडानी के दस के दस शेयर धड़ाम हो गए। दोपहर 12 बजे अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 7.07 फीसदी गिरकर 1601.40 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी पोर्ट के शेयर 6.90 फीसदी गिरकर 590.80 रुपये पर पहुंच गया है।
  • अडानी पावर लिमिटेड के शेयर आज 5 फीसदी गिरकर 173.85 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 5 फीसदी गिरकर 1015.75 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर भी 5 फीसदी गिरकर 935.50 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी टोटल गैस के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आई और ये लुढ़कर 910.45 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी विल्मर के शेयर 4.64 फीसदी गिरकर 369.65 रुपये पर पहुंच गया।
  • एसीसी सीमेंट के शेयर में आज 4.38 फीसदी की गिरावट आई और ये गिरकर 1611 रुपये पर पहुंच गया।
  • अंबुजा सीमेंट के शेयर 2.07 फीसदी गिरकर 362.10 रुपये पर पहुंच गए।
  • NDTV के शेयर 4.99 फीसदी गिरकर 174.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

अडानी को कोर्ट से राहत , बाजार में झटका
अडानी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने अडानी पावर की दो सहयोगी कंपनियों के खिलाफ कस्टम्स डिपार्टमेंट की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन कंपनियों पर विदेशों से मंगाए गए कैपिटल गुड्स को अधिक रूप से अधिक दिखाने का आरोप लगा था। विभाग ने अडानी पावर पर आरोप लगाया कि कंपनी ने इंपोर्टेड कैपिटल गुड्स का अधिक वैल्यूएशन लगाया था। कोर्ट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। जहां कोर्ट से अडानी को राहत मिली तो वहीं सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अडानी समूह की दो कंपनियों को अतिरिक्त निगरानी में रखा है। अडानी समूह की दोनों कंपनियों को एएसएम फ्रेमवर्क में बनाए रखने का फैसला किया है। बीएसई और एनएसई ने अडानी की इन कंपनियों को एएसएम फ्रेमवर्क में बनाए रखने का फैसला किया है।

गौतम अडानी की दौलत और घटी
अडानी समूह की कंपनियों के शेयर गिरने का असर गौतम अडानी के नेटवर्थ पर देखने को मिला। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी का नेटवर्थ 4 अरब डॉलर गिर गया। गौतम अडानी इस लिस्ट में 46.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 24वें नंबर पर है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडानी का नेटवर्थ 127 अरब डॉलर था।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...