25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालMP में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'द केरला स्टोरी', CM शिवराज की...

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’, CM शिवराज की अपील- फिल्म जरूर देखें

Published on

भोपाल

आतंकवाद और लव जिहाद के मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी करके इस बात का ऐलान किया है। वीडियो में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म देश में लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को सामने ला रही है। फिल्म में लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर किया गया है। इसलिए सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।

शिवराज ने कहा कि फिल्म में बताया गया है कि कैसे क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। आतंकवाद को किस तरह से डिजाइन किया गया है, यह फिल्म उसके ताने-बाने को सामने ला रही है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ सभी को देखनी चाहिए।

ऐसा क्या है फिल्म में
‘द केरला स्टोरी’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म केरल की महिलाओं के एक समूह के बारे में जानकारी देती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज जाने वाली 3 लड़कियां एक आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ जाती हैं। वे गुमराह होकर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का हिस्सा बन जाती हैं।

26 अप्रैल को रिलीज हुआ ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को रिलीज किया गया था। उसके बाद से ही इसको लेकर कयास लग रहे थे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 14 कट लगवाए हैं, तब यह रिलीज हो पाई है। ‘द केरला स्टोरी’ के टीजर में दावा किया गया है कि केरल में 32,000 से ज्यादा लड़कियां गायब हुई हैं। ट्रेलर में भी हजारों लड़कियों के धर्म परिवर्तन के बाद आईएसआईएस में शामिल करने की बात कही गई है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ भी हुई थी टैक्स फ्री
द केरला स्टोरी के पहले मध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स भी टैक्स फ्री की जा चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से आग्रह किया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...