18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक ने कहा- बीएचईएल के कांट्रेक्टर ईएसआई में भी मजदूरों को कर...

विधायक ने कहा- बीएचईएल के कांट्रेक्टर ईएसआई में भी मजदूरों को कर रहे है परेशान

Published on

– पात्र मजदूर को बना दिया अपात्र, ईलाज के लिए होता रहा परेशान

भोपाल।

भेल कारखाने में बरसों से जमे कुछ कांट्रेक्टर मजदूरों का किस तरह शोषण कर रहे है इसका उदाहरण ईएसआई के मामले में देखने को मिल रहा हैं। परेशान मजदूर अपने ईलाज के लिए भटक रहा था लेकिन कांट्रेक्टर ने उसकी ईएसआई में ही गड़बड़ी कर दी। परेशान हाल मजदूर जब विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के पास शिकायत लेकर पहुंंचा तब पता चला कि मजदूर को परेशान किया जा रहा है।

मजदूर संतोष कुमार बीएचईएल कारखाने में नौकरी करता है। मजदूर का ईएसआई क्रं. 1813093577 हैं। इसमें नियमित ईएसआई कटौति की समुचित राशि जमा न होने के कारण मजदूर को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। श्रीमती कृष्णा गौर ने इस मामले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उपनिदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मंाग की थी।

श्रीमती गौर ने बताया कि कारखाने में कार्यरत कुछ ठेकेदारों द्वारा संबंधित मजदूर का वास्तविक कार्य दिवस के अनुरूप ईएसआई की राशि कटौती न कर और स्वयं की राशि जमा न करने से श्रमिक को आर्थिक व मानसिक क्षति पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि यह अपराधिक कृत्य इस पर भेल प्रशासन व कर्मचारी राज्य बीमा निगम को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस तरह के एक नहीं कई मामले सामने आ सकते हैं।

इधर, कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल की अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि बीमित व्यक्ति इस मामले के लिए एक जांच कमेटी बनाई थी कमेटी ने बीमित के अंशदान अवधि में नियोक्तागण मेसर्स मेंथाफेल इंटरप्राइजेस एवं मेसर्स मशीन रिकंस्ट्रक्शन के रिकार्ड एवं प्रधान नियोक्ता बीएचईएल से प्राप्त वास्तविक रिकॉर्ड की जांच की गई जिसमें अंशदान अवधि में बीमित के संबंध में वास्तविक उपस्थिति पाई गई। इसलिए बीमित उपचार के लिए पात्र हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...