22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यभूपेश बघेल से भिड़ जाता है एमपी कांग्रेस का ये दिग्गज नेता,...

भूपेश बघेल से भिड़ जाता है एमपी कांग्रेस का ये दिग्गज नेता, सीएम ने खोल दिया बड़ा राज

Published on

सीधी

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव से पहले टिकट के दावेदार नेता अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन करवा रहे हैं। सीधी जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलेश्वर पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भगवत कथा का आयोजन किया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी इस कथा में शामिल हुए। भूपेश बघेल ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि कमलेश्वर पटेल उन नेताओं में हैं जो अपने क्षेत्र की जनता के काम के लिए कई बार मुझसे भी लड़ जाते हैं। सीएम ने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि ये बहुत सक्रिय नेता हैं।

भगवत कथा में शामिल होने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कमलेश्वर पटेल मेरा छोटा भाई है। मैंने इनके पिता के साथ काम किया है। सीएम ने कहा कि ये क्षेत्र की जनता के काम के लिए सदैव तैयार रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि काम करवाने के लिए ये हम लोगों से भी लड़ जाते हैं। मैं इन्हें आशीर्वाद देता हूं। सीएम ने कहा कि कमलेश्नर पटेल हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहते हैं।

जनता को भी दिया आभार
सीधी के सुपेला गांव पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंद्रजीत कुमार पटेल के समाधि स्थल पर पुष्पंजालि भी अर्पित की। सीएम ने कहा कि आज मैं इस गांव में आया हूं तो इसका कारण पटेल जी का प्रभाव है। मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है। आज इस कार्यक्रम में आप लोगों ने मुझे बुलाया मैं इसका आभारी हूं और आप सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूं।

सिहावल से विधायक हैं कमलेश्वर पटेल
कमलेश्वर पटेल सीधी जिले की सिहावल विधानसभा सीट से विधायक हैं। कमलेश्वर 2013 में पहली बार इस विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2018 में विधानसभा चुनाव जीतने के साथ उन्हें कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। कमलेश्नर पटेल एमपी में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री थे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...