23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यकानपुर: कारोबारी के हवाला से जुड़ रहे तार, इनकम टैक्स छापे में...

कानपुर: कारोबारी के हवाला से जुड़ रहे तार, इनकम टैक्स छापे में दीवारों के अंदर मिला खजाना

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में पीयूष जैन के बाद रेजगारी कारोबारी के यहां से कुबेर का खजाना मिला है। बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने रेजगारी कारोबारी संजय गुप्ता के एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान खजाना देखकर आईटी विभाग की टीम भी हैरान रह गई। कटे-फटे नोटों का कारोबार करने वाला व्यापारी टैक्स चोरी कर क्या अकूत संपत्ति बना सकता है? जांच टीम इसका भी पता लगा रही है। संजय गुप्ता इतना शातिर है कि छोटे नोटों से करोड़ों का कारोबार कर रहा था।

कलेक्टर गंज में रहने वाले रेजगारी व्यापारी संजय गुप्ता का कटे-फटे नोटों का पुश्तैनी कारोबार है। हैराने करने वाले बात यह है कि इतनी दौलत उनके पूर्वज इस कारोबार से नहीं जुटा पाए। संजय गुप्ता ने इस कारोबार से इतनी कमाई कैसे कर ली। सूत्रों के मुताबिक संजय गुप्ता रेजगारी व्यापार की आड़ में हवाला का कारोबार कर रहे थे। संजय गुप्ता के घर से दो करोड़ से ज्यादा नगदी और बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी बरामद हुआ है।

छोटे नोटों से बड़ा कारोबार
संजय गुप्ता के घर से 10, 20, 50 100, 200 और 500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं हैं। इसमें 500 के नोटों को हटाकर अधिकतर छोटे नोट शामिल थे। आईटी विभाग का माथा उस वक्त ठनक गया, जब उन्होंने छोटे नोटों की बंडलों की संख्या ज्यादा देखी। टीम को भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर छोटे नोटों के पीछे की हकीकत क्या है। सबसे खास बात यह है कि संजय गुप्ता के संबंध कानपुर की कपड़ा कारोबारियों से लेकर बिराहना रोड के ज्वैलर्स तक से हैं। संजय गुप्ता कारोबारियों से किस तरह का व्यापार करता था, इसका पता लगाया जा रहा है।

गोल्ड-सिल्वर में फंसाता था पैसा
सूत्रों के मुताबिक संजय गुप्ता रेजगारी कारोबार से कमाई गई रकम से सोना-चांदी खरीदता था। इसके बाद जब सोना-चांदी का भाव बढ़ता तो उन्हें बेच देता था। ये भी जानकारी मिल रही है कि हवाले के जरिए पैसा खपाता था। आयकर विभाग के सूत्रों से जानकारी के मुताबिक संजय गुप्ता ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। संजय ने दीवारों के अंदर कैश और गोल्ड को छिपाया था। आयकर विभाग की टीमें 9 बैग लेकर प्रतिष्ठान से निकली है। जिसमें कैश और सोना-चांदी था। टीम को कैश गिनने के लिए चार मशीनें और गोल्ड की माप लेने के लिए इलेक्टॉनिक तराजू मंगाया था।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...