19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यहरियाणा पुलिस भर्ती में हेराफेरी, कोचिंग सेंटर संचालक और सरकारी कर्मचारी समेत...

हरियाणा पुलिस भर्ती में हेराफेरी, कोचिंग सेंटर संचालक और सरकारी कर्मचारी समेत 32 गिरफ्तार

Published on

महेंद्रगढ़,

हरियाणा पुलिस भर्ती में हुई हेराफेरी को लेकर जिला महेंद्रगढ़ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. इस मामले में नारनौल पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी. मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 19, राजस्थान से 9, बिहार से 3 और उत्तर प्रदेश से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की एक एकेडमी के द्वारा पुलिस में भर्ती कराने के बदले में युवाओं से मोटा पैसा वसूला जाता था. इसके बाद एकेडमी संचालक पेपर हैकर से प्रत्येक बच्चे के 2-3 लाख रुपये के हिसाब से सैटिंग करते थे. फिर पेपर करवाने वाली कंपनी से तालमेल कर लैब में अपने वर्कर की पेपर के समय ड्यूटी लगाते थे और बच्चों के पेपर करवाते थे.

पुलिस ने 13 लाख 50 हजार रुपये, 8 तोला सोना किया बरामद
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एकेडमियों के संचालक भी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 13 लाख 50 हजार रुपये, 8 तोला सोना और 2 गाड़ियां बरामद की हैं. इस मामले में पुलिस ने 9 बैंक खाते भी सीज किए हैं. बहरहाल, पुलिस के हाथ तो कामयाबी लगी, लेकिन अभी कुछ गिरफ्तारियां और होनी बाकी हैं.

गारंटी से भर्ती करवाने के नाम से बैच चलाया जाता था- SP
मामले में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपियों द्वारा एकेडमी में गारंटी से भर्ती करवाने के नाम से बैच चलाया जाता था. इस बेच के लिए अलग से पैसे निर्धारित किए जाते थे. एकेडमी संचालक 12 से 15 लाख रुपए 2 से 3 किश्तों में लेते थे.

इस बैच में एडमिशन लेने वाले बच्चों के परिवार वालों को भर्ती करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया जाता था. एकेडमी संचालक पेपर हैकर और पेपर करवाने वाली कंपनी से संपर्क रखता था. फिर पेपर हैक करके और पेपर में छात्र की जगह सॉल्वर को बैठाकर फर्जी पेपर करवाया जाता था.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...