24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़जिला प्रशासन का नियम फेल, हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं फिर भी...

जिला प्रशासन का नियम फेल, हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं फिर भी पेट्रोल पंप पर मिल रहा है पेट्रोल

Published on

भोपाल।

जिला प्रशासन के नियमों की पेट्रोल पंप संचालक जमकर धज्जियां उड़ा रहे है। तत्कालीन कलेक्टर ने राजधानी में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने का नियम पर सख्ती दिखाई थी जिसके लिए चालान के रूप में पैसा वसूला जाता था, लेकिन यह सब बेअसर साबित रही। इसी के साथ जिला प्रशासन पूर्व में बनाए अपने ही नियम हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं को दोबारा सख्ती से लागू करना भूल गया, जिससे हमेशा की तरह इस बार भी हेलमेट मुहिम सिर्फ चालानी कार्रवाई तक सीमित होकर रह गया है। हेलमेट मुहिम की चालानी राशि बढ़ाकर पुलिस प्रशासन ने भले ही इस अभियान को जोर शोर से शुरू कर दिया था, लेकिन जिला प्रशासन ने अपने ही बनाए इस नियम को भूला दिया है, इसके लागू होने के बाद शहर के 90 फीसदी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर विवश कर दिया था।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल देना ही बंद कर दिया था। इसके बाद शहर में प्रत्येक दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने ही दिखाई देता था। यह मुहिम पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही के कारण सुस्त पड़ गई। इधर जानकारों की मानें तो नियम तो लागू है, लेकिन लोगों की जागरूकता और सहयोग नहीं मिलने के कारण मुहिम कमजोर पड़ गया है। ऐसे नियमों पर पालन के लिए लोगों को सहयोग करना चाहिए।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...