19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यतोड़फोड़, पथराव और आगजनी... अकोला में घंटों चलता रहा उपद्रवियों का तांडव

तोड़फोड़, पथराव और आगजनी… अकोला में घंटों चलता रहा उपद्रवियों का तांडव

Published on

अकोला,

महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद ऐसा तांडव हुआ कि लोग सहम गए. उपद्रवियों ने शहर में जमकर पथराव किया और वाहनों को फूंक डाला. हिंसा और आगजनी को लेकर 3 पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ी. इस दौरान घटना में दो पुलिसकर्मियों के साथ आठ लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दूसरे जिलों से भारी पुलिस बल बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर कुछ लोग शिकायत करने थाने पहुंचे थे. यह मामला अकोला में पुराने शहर थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत करने थाने पहुंची भीड़ ने उग्र होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. कुछ अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया और वाहनों में आग लगा दी.

देखते ही देखते दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने
देखते ही देखते एक और समुदाय के लोग सामने आ गए, उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई. हिंसक भीड़ ने ऐसा उपद्रव किया कि लोग घटना को देख सहम गए. पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया. उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े.

उपद्रव के बाद कलेक्टर ने शहर में लगाई धारा 144
इसी बीच कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 लगा दी गई. अकोला में हुई इस हिंसक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे हैं. आगजनी की घटना का भी वीडियो सामने आया है.

घटना को लेकर क्या बोले अकोला के एसपी?
इस घटनाक्रम को लेकर एसपी संदीप घुगे ने कहा कि अकोला शहर में दो गुटों के बीच विवाद के चलते शहर में पत्थरबाजी हुई और कुछ गाड़ियों को भी तोड़ा गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया. कई जगह पर कर्फ्यू भी लगाया गया है. इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस वाले हैं. इस मामले में अभी तक 26 आरोपियों हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...