26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'किडनी बेचनी पड़ जाए, पर बनाकर रहूंगा सबसे बड़ा बजरंगबली मंदिर' इरफान...

‘किडनी बेचनी पड़ जाए, पर बनाकर रहूंगा सबसे बड़ा बजरंगबली मंदिर’ इरफान अंसारी बोले

Published on

रांची,

झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन और जामताड़ा से कांग्रेस के बहुचर्चित विधायक डाक्टर इरफान अंसारी ने ऐलान किया की जामताड़ा में देश का सबसे बड़ा बजरंगबली मंदिर बनाएंगे. उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय राहुल गांधी को देने के साथ साथ बजरंगबली को भी दिया है और दावा किया है कि बजरंगबली की कृपा से 2024 में भाजपा की सफाया हो जायेगा और देश को भाजपा के पाप से छुटकारा मिल जायेगा.

बनाएंगे सबसे बड़ा मंदिर
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के लिए बजरंगबली के प्रभाव को अहम बताते हुए इरफान ने घोषणा की कि वे देश का सबसे बड़ा बजरंगबली का मंदिर जामताड़ा में बनायेंगे चाहे इसके लिए उन्हें अपनी किडनी की क्यों ना बेचनी पड़े. बोकारो जिला के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए इरफान कर्नाटक के चुनाव के परिणाम को लेकर अति उत्साहित थे. उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर गया था जिसके कारण अली और बजरंगबली ने कर्नाटक में भाजपा को चलता कर दिया.

इरफान अंसारी ने कहा, ‘कर्नाटक को देवतुल्य जनता के झूठ, फरेब और नफरत को नकार कर सच्चाई, ईमानदारी और भाईचारे को अपनाया। कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे नीच हथकंडे अपनाकर लोगों को तोड़ने का काम किया लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है.’

उन्होंने भाजपा हमेशा जात-पात की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाती है लेकिन अब जनता को चीजें समझ में आ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक का चुनाव इसका उदाहरण हैं और आने वाले दिनों में पूरे देश के लोगों को बीजेपी से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में धर्म गुरु का आशीर्वाद भी लिया.

बीजेपी ने बनाया था मुद्दा
आपको बता दें कि कांग्रेस ने जब अपने घोषणापत्र में बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया तो बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए बजरंगबली से जोड़ दिया. पूरे चुनाव में बीजेपी बजरंगबली को बड़ा मुद्दा बना दिया. खुद पीएम मोदी ने एक रैली में कहा, ‘यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से तो तकलीफ रही ही है, अब उसे जय बजरंगबली बोलने वाले भी बर्दाश्त नहीं.’ इसके बाद PM ने अपनी सभाओं में ‘जय बजरंग बली’ के नारे भी लगाए.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...