19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंद महासागर में डूबी चीन की नाव, मछली पकड़ने आए 39 लोग...

हिंद महासागर में डूबी चीन की नाव, मछली पकड़ने आए 39 लोग लापता

Published on

बीजिंग

हिंद महासागर में चीन की मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई है और उस पर सवार चालक दल के सभी 39 सदस्य लापता हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने इस बारे में खबर दी है। ‘सीसीटीवी’ चैनल ने कहा है कि नौका डूबने की घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई। खबर में कहा गया है कि चालक दल में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग शामिल हैं। चीन के नेता शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग ने जीवित बचे लोगों की खोज में सहायता के लिए विदेशों में तैनात चीनी राजनयिकों, साथ ही कृषि और परिवहन मंत्रालयों को आदेश दिया है।

‘लुपेंगलाइयुआनयू नंबर 8’ नामक नौका का संचालन पेंगलाईयिंग्यु कंपनी लिमिटेड करती थी और इसका परिचालन पूर्वी प्रांत शैनडोंग के समुद्री क्षेत्र में होता था। ब्रॉडकास्टर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों के खोज और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। चीन ने इस ऑपरेशन के लिए दो जहाजों को तैनात किया है। चीन के समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने संबंधित देशों को घटना के बारे में बताया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...