19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार को PM कैंडिडेट घोषित करेगा विपक्ष? 12 जून की बैठक...

नीतीश कुमार को PM कैंडिडेट घोषित करेगा विपक्ष? 12 जून की बैठक से पहले संजय राउत का बड़ा बयान

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री जब से एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ गए हैं, तब से वो विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हैं। विपक्षी एकता की मुहिम में लगे सीएम नीतीश ने सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार सहित विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। विपक्षी एकता को लेकर 12 जून को पटना में सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। संजय राउत ने कहा कि 12 जून को पटना में बिहार के सीएम नीतीश ने विपक्ष की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और हम खुद भी शामिल होंगे।

बता दें, नीतीश कुमार ने मई में ही महाराष्ट्र का दौरा किया था। उनके साथ तेजस्वी यादव भी गए थे। वहां सीएम नीतीश कुमार ने मुंबई में एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की थी। इस मुलाकात को विपक्षी एकता के तौर पर देखा गया था। हालांकि शरद पवार ने इसे अनौपचारिक मुलाकात करार दिया था।

…तो बदल जाएगा लोकसभा का पूरा निर्णय: संजय राउत
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षी दलों का एक साथ आना संभव है। उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम ने जो बात कही है वो सत्य है। लोकसभा में ऐसी लगभग 450 सीटें है, जहां अगर विपक्षी दलों का एक ही उम्मीदवार बीजेपी के खिलाफ आता है तो लोकसभा का पूरा निर्णय बदल जाएगा। संजय राउत ने कहा कि हम लोग इस पर पटना में 12 जून को फैसला लेंगे। नीतीश कुमार ने सभी को बुलाया है। वहां गैर-बीजेपी दल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार का जो निमंत्रण है, वो उन सभी के लिए है जो इस देश में बदलाव चाहता है।

विपक्षी एकता होगी, इसमें कुछ समय लगेगा: पी चिदंबरम
संजय राउत से पहले कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बयान दिया था। पी चिदंबरम ने कहा था, ‘मेरे विचार से, अगर गैर-बीजेपी विपक्षी दल एक साथ हो जाते हैं, तो संभव है कि 450 सीटों पर हमारा एक आम उम्मीदवार बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ सकें। ऐसी हमारी आकांक्षा है। उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी पार्टियों की 12 जून को पटना में बैठक हो रही है। विपक्षी एकता का कार्य प्रगति पर है। यह होगी लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...