11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeगदर 2 स्टार सनी देओल के बंगले की नहीं होगी नीलामी, बैंक...

गदर 2 स्टार सनी देओल के बंगले की नहीं होगी नीलामी, बैंक ने ऑक्शन का नोटिस लिया वापस

Published on

नई दिल्ली,

सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है. रविवार को खबर आई कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था. उन्होंने 56 करोड़ का भुगतान नहीं किया था.

क्या था मामला?
शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था. सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था. इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित ‘सनी विला’ को मॉर्गेज पर दिया था. इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे. ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था. विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को होनी थी. ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी.

देओल्स की टीम ने रविवार को ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था. हालांकि उनकी तरफ से कहा गया था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है. ये भी बताया गया कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे.

गदर 2 की बंपर कमाई
सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई 10वें दिन भी जारी है. भारत ही नहीं विदेश में भी सनी की फिल्म तूफानी कलेक्शन कर रही है. गदर 2 ने 10 दिन में 375 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. बहुत जल्द ये मूवी 400 करोड़ कमा लेगी. सनी की 400 करोड़ कमाने वाली ये पहली मूवी होगी. तारा सिंह को 22 साल बाद भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

गदर 2 सनी के करियर की सबसे स्पेशल फिल्म कहलाएगी. इस मूवी ने धर्मेंद्र के दोनों परिवारों को साथ ला दिया है. ये पहला मौका है जब ईशा और अहाना देओल पब्लिकली भाई सनी की फिल्म को सपोर्ट कर रही हैं. ईशा ने गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. हेमा मालिनी ने भी सनी की फिल्म गदर 2 का रिव्यू किया. ड्रीम गर्ल ने गदर 2 को दमदार कहा. साथ ही सनी की एक्टिंग को शानदार बताया. सनी देओल को परिवार की तरफ से इतना प्यार मिलते देख धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं है.सोशल मीडिया पर इन दिनों गदर 2 की धमाकेदार कमाई के साथ देओल्स की बॉन्डिंग छाई हुई है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...