8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची में बादल फटने की आशंका, सिंध में इमरजेंसी... PAK में तबाही...

कराची में बादल फटने की आशंका, सिंध में इमरजेंसी… PAK में तबाही मचा सकता है बिपरजॉय

Published on

कराची,

चक्रवात बिपरजॉय पाकिस्तान में भारी तबाही मचा सकता है. चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के 15 जून को गुजरात और कराची तट में टकराने की संभावना है. पाकिस्तान के मौसम विभाग ने कराची में बादल फटने जैसी घटनाओं की आशंका जताई है. इतना ही नहीं सिंध में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. यहां सेना की तैनाती की गई है और निचले क्षेत्रों में रह रहे करीब 80 हजार लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है.

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बिपरजॉय को हद गंभीर चक्रवाती तूफान बताया है. चक्रवात अरब सागर में पाकिस्तान और भारत के समुद्र तटों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने बताया कि राज्य में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. शाह ने कहा कि हम लोगों से अपील नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें घरों को खाली करने के लिए कह रहे हैं. हमने सोशल मीडिया, मस्जिदों और रेडियो स्टेशनों के माध्यम से अलर्ट जारी किया है.

सिंध सीएम ने कहा कि लोगों को निकालने के लिए पाकिस्तानी नेवी की मदद ली जा रही है. अब तक थट्टा में 500 गांव वालों को निकाला जा चुका है. जबकि 1500 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है. वहीं, शाह बंदर से 2000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.

कराची में डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) ने समुद्र के किनारे के इलाकों में लोगों से 13 जून तक स्वैच्छा से घर खाली करने की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात पिछले 12 घंटे से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. यह कराची से लगभग 550 किमी दक्षिण, थाटा से 530 किमी दक्षिण में स्थित है.

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के दौरान सतही हवाओं की स्पीड 140-150 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. जबकि सेंटर के आस पास 170 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इतना ही नहीं समुद्र में 35-40 फीट की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं. मौसम विभाग कराची में लगातार सिस्टम की निगरानी कर रहा है.

सुजावल, बादिन, थारपारकर और उमरकोट जिलों में 13-17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं इन जिलों में 80-100 किमी / घंटा की तेज हवाएं भी चलने की आशंका है. बलूचिस्तान में समुद्र के किनारे बसे इलाकों में धारा 144 लागू की गई है. सभी संबंधित विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

भारत में अलर्ट, कई ट्रेनें की गई रद्द
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा. जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, मोरबी, जूनागढ़ और राजकोट समेत कई जिले 14-15 जून को चक्रवात की चपेट में आएंगे. 16 जून को चक्रवात गुजरात से सटे राजस्थान के इलाकों की तरफ बढ़ेगा. राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवात से प्रभावित इलाकों में करीब 100 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है.

बिपरजॉय की वजह से भारत में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है. केरल और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...