10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला समिति ने गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को सर्दी से...

भोजपाल महोत्सव मेला समिति ने गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को सर्दी से बचने बांटा 500 कंबल

Published on

भोपाल.

भेल जनसेवा समिति द्वारा आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला टीम द्वारा रविवार को गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया गया। मेला समिति द्वारा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 5 जगहों पर 500 कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर इंदिरा नगर, चांदमारी बी सेक्टर, 100 क्वार्टर, 60 क्वार्टर, 50 क्वाार्टर के रहवासियों को कम्बल दिया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता और मेला संयोजक विकास वीरानी और विशिष्ठ अतिथि मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, वीरेंद्र तिवारी रहे। बता दें कि भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा लगातार सामाजिक और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम और आयोजन किए जाते रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को कम्बल वितरण किया गया। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि आगे भी कम्बल वितरण के साथ ही अन्य सामाजिक पहल और आयोजन किए जाएंगे। बता दें कि भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा बीते वर्ष भेल दशहरा मैदान पर दो बड़े संतों की कथा कराई गई थी। इसमें मोटिवेशनल स्पीकर व भागवताचार्य जया किशोरी और जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा नौ दिवसीय रामकथा की गई थी। इस मौके पर महेंद्र नामदेव, विनय सिंह, केश कुमार शाह, नरेश लश्करी (पिन्टू भाई), राहुल सिंह बांके, संदीप सहित भोजपाल महोत्सव मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...