11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरियन एक्ट्रेस ने मनाया क्रिसमस, फिर कर लिया सुसाइड, सदमे में परिवार

कोरियन एक्ट्रेस ने मनाया क्रिसमस, फिर कर लिया सुसाइड, सदमे में परिवार

Published on

नई दिल्ली,

पॉपुलर हॉन्ग कॉन्ग एक्ट्रेस लाई सुक यिन ने 26 दिसंबर को सुसाइड कर लिया. एक्ट्रेस 47 साल की थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने बेटे के पास अनकॉन्शियस हालत में पाई गईं. मंगलवार दोपहर की यह घटना है. कहा जा रहा है कि लाई सुक यिन ने घर पर कोएले जलाए थे. जिसके बाद उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की. एक्ट्रेस को आनन-फानन में जब अस्पताल लेकर जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. सुसाइड को लेकर छानबीन में जुटी हुई है.

कोरियन एक्ट्रेस ने की सुसाइड
लाई सुक यिन के परिवार को झटका लगा है. सभी सदमे में हैं. उनका कहना है कि एक्ट्रेस एक दिन पहले उनके घर साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए आई थीं. एक्ट्रेस ने इस दौरान के कुछ मोमेंट्स इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए थे, जिसमें उनके साथ पति और दोनों बेटे भी नजर आ रहे थे. इसके अलावा लाई सुक यिन ने अपेन पेट डॉग के साथ और क्रिसमस मील की भी एक फोटो शेयर की थी जो फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हुई थी.

बात करें एक्ट्रेस की तो साल 1995 में लाई सुक यिन ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था. मिस एशिया ब्यूटी पेजेंट में रनरअप रही थीं. लाई सुक यिन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और ‘वैंपायर एक्स्पर्ट 2’ और Young And Dangerous 3 में काम किया. साल 1996 तक इन्होंने फैन्स के बीच अपनी जगह बना ली थी. काफी पॉपुलैरिटी मिल गई थी.

इसके बाद साल 1998 में लाई सुक यिन ने शादी कर ली. हॉन्ग कॉन्ग के एक्टर Low से इन्होंने शादी रचाई, जिसके बाद दो बेटे हुए. हालांकि, साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया. इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए. इसके बाद साल 2007 में एक्ट्रेस ने कॉस्मेटिक सर्जन Angus Hui से शादी कर ली. फैमिली आगे बढ़ाई. दोनों के दो बेटे हैं.

Latest articles

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...