9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeखेलU- 19 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल, आखिरी ओवर में हारा...

U- 19 WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल, आखिरी ओवर में हारा पाकिस्तान

Published on

बेनोनी

ऑस्ट्रेलिया ने बेहद रोमांचक दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये तीसरा मौका होगा, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। अच्छी बात ये है कि दोनों ही बार भारत ही चैंपियन बना था। साल 2012 में उनमुक्त चंद तो साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियन बनाया। अब जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कप्तान उदय सहारण पर इस परम्परा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तानी टीम ने जबरदस्त कमबैक किया, उसके गेंदबाजों ने लगभग हारी हुई बाजी पलट ही दी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसे-तैसे आखिरी ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन का टारगेट पाने में सफल रहा। बताते चलें कि पहले सेमीफाइनल में भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हराया था।

पाकिस्तान भले ही मैच नहीं जीत पाई, लेकिन उसके 15 साल के तेज गेंदबाज अली रजा ने दिल जीत लिया। अली रजा ने 10 ओवर में दो मेडन फेंकते हुए चार बेशकीमती विकेट झटके। विलोमूर पार्क में हुए इस दूसरे सेमीफाइनल में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 48.5 ओवर में सिर्फ 179 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया का पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ। एक-एक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज माहिल बियर्डमैन और कॉलम विडलर ने शानदार शुरुआती स्पैल डालकर दबाव बनाया, इसका फायदा तीसरे पेसर टॉम स्ट्रैकर को मिला, जो छह विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। पाकिस्तान के लिए अजान अवैस और अराफात मिन्हास ने अर्धशतक जरूर लगाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। पाकिस्तान नियमित अंतराल पर विकेट खोता रहा और 179 रन पर आउट हो गया।

ऑस्ट्रेलिया जब इस रनचेज में उतरा तो पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी कड़ा इम्तिहान लिया। फाइनल में पहुंचने की भूख उनके खेल में साफ नजर आ रही थी। कंगारुओं को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। 11वें ओवर में अली रजा ने ऑस्ट्रेलिया को 33 रन पर पहला झटका दिया। अगले 26 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया ने अपने कुल चार विकेट गंवा दिए। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीन रन की जरूरत थी और उसका सिर्फ एक ही विकेट बचा था, लेकिन पहली ही बॉल पर चौका लग गया और पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचने का सपना-सपना ही रह गया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...