19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालMP: छात्रों ने बोर्ड पर लिखा 'जय श्री राम', टीचर की फटकार...

MP: छात्रों ने बोर्ड पर लिखा ‘जय श्री राम’, टीचर की फटकार के बाद ABVP का प्रदर्शन

Published on

उज्जैन,

जम्मू और कश्मीर के बाद मध्य प्रदेश में छात्रों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर धार्मिक नारा लिखने के बाद बवाल मचा हुआ है. उज्जैन के एक स्कूल में बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर धार्मिक नारा लिखा था, जिसके बाद स्कूल टीचर ने छात्रों को जमकर फटकार लगा दी. इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकार्ता स्कूल पहुंचे और स्कूल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

क्या है मामला?
दरअसल, मामला उज्जैन के आगर रोड स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल का है. यहां छात्र ने ब्लैक बोर्ड पर ‘जय श्री राम’ लिख दिया था. जब टीचर क्लास रूम में पहुंचे तो उन्होंने बच्चों को फटकार लगा दी. मामला सामने आने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओ ने स्कूल पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में हनुमान चालिसा का पाठ किया और पुलिस की मौजूदगी में स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया. काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा समझाइश देने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन समाप्त किया.

ABVP कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों के हाथ पर लिखे फोन नंबर
छात्र नेताओ ने स्कूल में बच्चों के हाथो पर नंबर लिखकर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सम्पर्क करने के लिए भी कहा. एबीवीपी प्रांत सह मंत्री ऋतिक नागर ने बताया की पिछले काफी समय से स्कूल में बच्चों को तिलक लगाने और कलावा बांधने पर प्रताड़ित करने की शिकायत मिल रही थी जिसपर संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन को सद्बुद्धि देने हेतु प्रदर्शन किया गया था. अब स्कूल में बच्चे के ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर टीचर द्वारा डांटने पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी प्रबंधन से की है.

वहीं मामले में एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल में एबीवीपी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के चलते स्कूल में पहुंचे थे, जहा उनका सदस्यता अभियान भी शान्ति पूर्वक हो गया था. अगर किसी प्रकार की शिकायत छात्र या परिजनों द्वारा प्राप्त होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...