4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग की मौत के बाद झड़प,...

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग की मौत के बाद झड़प, परिवार ने लगाया रेप का आरोप

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। परिवार का आरोप है कि नाबालिग के साथ रेप हुआ और इसके बाद उसकी हत्या की गई। परिवार ने सीबीआई से जांच की की है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि घटना के सिलसिले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक लड़की और आरोपी एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

लापता होने के बाद मिली लाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते गुरुवार को 17 वर्षीय एक लड़की लापता हो गई थी। नाबालिग की गुमशुदगी के एक दिन बाद मृत पाई गई। शुक्रवार को उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में वह एक तालाब के पास उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार घटना के सामने आने के बाद लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी थी। जब वहां पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना के सिलसिले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की और आरोपी एक दूसरे को जानते थे।

पुलिस और परिवार आमने-सामने
पुलिस कहा कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर हमने मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या और पॉस्को एक्ट मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोई चोट नहीं आई है। जहां से बच्ची का शव मिला है, वहां से जहर की बोतल बरामद हुई है। हम सभी बिंदुओं से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, हालांकि, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार का सुझाव नहीं दिया गया। इस बीच, कथित तौर पर पुलिस को लड़की के शव को सड़क पर घसीटते हुए दिखाने वाला एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने और विरोध जताया, हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मालवीय ने साधा निशाना
बीजेपी नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमिल मालवीय ने इस पूरी घटना पर निशाना साधा है। मालवीय ने घटना का कथित वीडियो ट्वीट करते हुए पूछा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस असंवेदनशीलता को देखिए वह जिस शव को खींच रही है। वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजबंशी समुदाय की एक नाबालिग बलात्कार और हत्या पीड़िता का है। इस तरह की जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है जब उद्देश्य साक्ष्य को खत्म करना या कम करना और अपराध को कवर करना होता है। मालवीय के निशाना साधने पर टीएमसी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। पार्टी उत्तर दिनाजपुर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रमुख कन्यालाल अग्रवाल ने कहा है कि पुलिस को पीड़ित के शरीर को ले जाने के बजाय एक स्ट्रेचर या एम्बुलेंस का इस्तेमाल करना चाहिए था। लेकिन किसी भी तरह की भगदड़ से बचने और पोस्टमॉर्टम करने के लिए शव को किसी तरह बाहर निकालना पड़ा। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के शनिवार को घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है। पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं की एक टीम को घटना स्थल पर पहुंचने से रोक दिया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...