19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालBJP का आरोप, MP कांग्रेस ने चुराया पाकिस्तानी पार्टी का थीम सॉन्ग

BJP का आरोप, MP कांग्रेस ने चुराया पाकिस्तानी पार्टी का थीम सॉन्ग

Published on

भोपाल ,

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के थीम सॉन्ग पर विवाद खड़ा हो गया है. ‘चलो चलो, कांग्रेस के संग चलो’ थीम सॉन्ग को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने इसे इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के थीम सांग से चुराया है.

एमपी बीजेपी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम और थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया और लिखा, ”कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने. मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए @INCMP ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया. कांग्रेस की ‘चोरी’ की आदत पुरानी है लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों? जवाब दे कांग्रेस!”

वहीं, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पत्रकारों को इमरान खान का वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘चचा जान दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से ले लिया.गृहमंत्री ने कटाक्ष करते हुए आगे कहा, चलो-चलो में पहले 28 विधायक चले गए, फिर सरकार चली गई, फिर कांग्रेस की साख चली गई और अब जनता प्रदेश से कांग्रेस को चला कर देगी.”

बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 19 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. इस बात की घोषणा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई. ये 7 यात्राएं प्रदेशभर में करीब 15 दिन में 11 हजार 400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. इस दौरान यात्राएं प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी.

इसका नेतृत्व अलग अलग स्थानों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे. कमलनाथ ने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य है कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने और डराने की राजनीति से जनता को सावधान किया जाएगा.

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर तक नेतृत्व करेंगे. वहीं, अरुण यादव 1700 किलोमीटर, कमलेश्वर पटेल 1900 किलोमीटर, अजय सिंह राहुल 1400 किलोमीटर, सुरेश पचौरी 1400 किलोमीटर, कांतिलाल भूरिया 1700 किलोमीटर और जीतू पटवारी 1700 तक नेतृत्व करेंगे.

इस दौरान कमलनाथ भी प्रदेशभर में होने वाली इन 7 यात्राओं में शामिल होंगे. इस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश की बर्बादी और बदहाली के खिलाफ ये यात्रा निकाली जा रही है और इसमें कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, सहयोगी और नेता शामिल होंगे.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...