19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ मंदिर में लगा सोना असली या नकली? जांच की मांग लेकर...

केदारनाथ मंदिर में लगा सोना असली या नकली? जांच की मांग लेकर आमरण अनशन पर बैठे तीर्थ पुरोहित

Published on

केदारनाथ,

उत्तराखंड के केदारनाथ में अपनी चार मांगों को लेकर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है. पहले चरण में संदीप सेमवाल और रमेश चंद्र तिवारी ने आमरण अनशन शुरू किया है जबकि अन्य तीर्थ पुरोहित भी वहां मौजूद हैं.

अनशन कर रहे पुरोहितों की मांग है कि 2013 में आई आपदा में बहे भवनों के स्थान पर बनाए गए नए भवनों को तीर्थ पुरोहितों को सौंपने, तीर्थ पुरोहित समाज और केदारनाथ के स्थानीय लोगों को भूमि का अधिकार देने, केदारनाथ में चल रहे कार्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और केदारनाथ मंदिर के भीतर लगे सोने की उच्चस्तरीय जांच की जाए.

इन्हीं चार मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहित आमरण अनशन पर बैठे हैं. तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों का कहना है की जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. अपनी मांगों को लेकर वह किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे. केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

रास्ते में यात्रियों से बदसलूकी
बता दें कि अभी केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए वहां पहुंच रहे हैं. हालांकि इस दौरान पैदल यात्रियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े खच्चरों को लेकर शिकायत हो रही हैं.

पैदल मार्ग पर एक यात्री पति- पत्नी ने गौरीकुंड से घोड़ा खच्चर बुक किया था. रास्ते में दंपति ने घोड़ा रोकने के लिए कहा, लेकिन संचालक ने घोड़ा नहीं रोका और यात्री के साथ अभद्रता करते हुए गाली दे दी. मौके पर सेक्टर अधिकारी ने घोड़े खच्चर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की थी.

वहीं, केदारनाथ घोड़ा खच्चर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने सुबह चार बजे से 11 बजे तक स्थानीय लोगों के घोड़े खच्चर संचालित करने की मांग की है. साथ ही आरोप लगाया कि बाहरी जिलों के जो घोड़े खच्चर सामान ढोने का कार्य कर रहे हैं, वो वापसी में बिना पर्ची काटे ही सवारियों को भी ला रहे हैं और बिना लाइसेंस के भी संचालित हो रहे हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...