18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में चला स्वच्छता अभियान

बीएचईएल हरिद्वार में चला स्वच्छता अभियान

Published on

भेल हरिद्वार ।

समूचे देश के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत, उपनगरी स्थित गांधी पार्क में एक सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । बीएचईएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने, इस अभियान में बड़चड़ कर भाग लिया एवं श्रम दान किया ।

उल्लेखनीय है कि 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2023 अभियान का विषय है कचरा मुक्त भारत । इस अभियान का मूल उद्देश्य सभी नागरिकों में अपने आस-पास सफाई बनाए रखने के प्रति, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करना तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करना है । हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल तथा शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की एवं लोगों का उत्साहवर्धन किया ।

इस सफाई अभियान के दौरान पार्क में उगी झाड़ियों को ब्रश कटर आदि के माध्यम से साफ किया गया एवं प्लास्टिक कचरे आदि को भी एकत्र कर हटाया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा, नगर प्रशासक वीएस चौहान सहित मानव संसाधन और नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य आदि मौजूद थे ।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

More like this

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...