19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमैं फिर भाग जाऊंगा...वैलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या करने वाले जिनाराज...

मैं फिर भाग जाऊंगा…वैलेंटाइन डे पर पत्नी की हत्या करने वाले जिनाराज की गुजरात पुलिस को नई धमकी

Published on

अहमदाबाद

वैलेंटाइन डे के दिन पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस को पहले चकमा देर चुके तरुण जिनाराज ने अहमदाबाद पुलिस को फिर से भाग जाने की धमकी दी है। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार पत्नी सजनी नायर की हत्या करने वाला तरुण जिनाराज सवालों से बचने के लिए अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, गुजराती, मलयालम, हरियाणवी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी भाषाओं का इस्तेमाल कर रहा है। 2003 के वेलेंटाइन डे पर सजनी की हत्या के बाद जिनाराज अक्टूबर 2018 में पकड़े जाने तक 15 साल तक फरार रहा था। अहमदाबाद पुलिस के अनुसार जब उसे दूसरी बार दिल्ली के नजफगढ़ में अरेस्ट किया गया तो उसे धमकी दी कि वह फिर से भाग जाएगा। पुलिस ने पहली बार उसे 2018 में उसे बेंगलुरू से पकड़ा था।

4 अगस्त को मिली थी अंतरिम बेल
पत्नी सजनी की हत्या में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद तरुण जिनाराज को इस साल 4 अगस्त को अंतरिम बेल मिली थी। उसे 19 अगस्त, 2023 की दोपहर तक जेल में वापस लौटना था, लेकिन जिनाराज जेल में वापस नहीं लौटा था। ऐसा करके उसने गुजरात हाई कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन किया था। जेल नहीं लौटने पर प्रशासन ने कोर्ट और पुलिस को सूचित किया था इसके बाद जिनाराज की गिरफ्तारी के लिए फिर से प्रयास शुरू किए गए थे।

बन गया जस्टिन जोसेफ
इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने उसे पांच अक्टूबर को 2023 को दिल्ली के नजफगढ़ से अरेस्ट किया था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि पूछताछ में वह फिर से भागने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि वह एक पेशेवर अपराधी के तौर पर व्यवहार कर रहा है। पुलिस से बचने के लिए इस बार भी जिनाराज ने कभी साजिश की थी, लेकिन उसकी कोशिश विफल रही। वह तरुण जिनाराज से जस्टिन जोसेफ बना गया था। उसने दाहिनी बांह पर ड्रैगन का टैटू बनवाने के साथ हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। पुलिस का दावा है कि नजफगढ़ में जिनाराज दो महिलाओं के संपर्क में था।

बॉस्केटबॉल कोच से बना था मैनेजर
अहमदाबाद के बोपल में रहे वाला तरुण जिनाराज (47) पेशे से बॉस्केटबॉल कोच था। वह बाद में एक टेक कंपनी में रिकवरी मैनेजर बन गया था। जिनाराज ने अहमदाबाद की एक बैंक में काम करने वाली सजनी नायर से नवंबर, 2002 में शादी की थी, लेकिन शादी के बाद भी वह एक अन्य लड़की साथ रिलेशनशिप में था। वैलेंटाइड डे के मौके पर पत्नी की हत्या करने से पहले उसने सजनी से संबंध बनाए थे फिर उसकी हत्या कर दी थी। ऐसा उसने इसलिए किया था, ताकि किसी को दसे संबंधों को लेकर कोई शक न हो। पत्नी की हत्या के समय जिनाराज ने दावा किया था कि बदमाशों ने पत्नी की हत्या की है। उस वक्त पुलिस को शक हुआ था कि सजनी की हत्या में किसी भीतर के व्यक्ति का हाथ है। पत्नी की हत्या के बाद जिनाराज गायब हो गया था। इसके बाद वह हत्या के लिए सबसे बड़ा संदिग्ध बन गया था। फरार होने के बाद उसने अपनी पहचान बदल ली थी, 15 सालों तक पुलिस को चकमा देने वाला जिनाराज अपनी मां को फोन करने के बाद ट्रैक हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उस बेंगलुरू से 2018 में अरेस्ट किया था।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...