12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनावघाट खेड़ी में लगातार देखे जा रहे है तेंदुए, दहशत में ग्रामीण—...

नावघाट खेड़ी में लगातार देखे जा रहे है तेंदुए, दहशत में ग्रामीण— वन विभाग के अपफसरों ने किया सर्वे, मिले पग मार्क

Published on

बड़वाह से सचिन शर्मा

बड़वाह

नावघाट खेड़ी में लगातार देखे जा रहे है तेंदुए, दहशत में ग्रामीण— वन विभाग के अपफसरों ने किया सर्वे, मिले पग मार्क,नगर से मात्र दो किमी दूर नर्मदा तट से सटे नावघाट खेड़ी में बीते 15 दिनों से तेंदुए को लगातार देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का तेंदुए से आमना-सामना भी हुआ हालाँकि तेंदुए ने किसी भी ग्रामीण पर कोई हमला या नुकसान नही पहुंचाया, लेकिन क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोग रात में निकलने से बच रहे हैं।

अपने बच्चो को भी बाहर खेलने से परहेज करते कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन स्नानार्थियों की है जो प्रतिदिन नर्मदा दर्शन,पूजन के लिए अलसुबह या देर रात तक पहुंचते हैं। इधर लोगों की शिकायत पर जब वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें तेंदुए के देखे जाने की शिकायतें व पगमार्क भी मिले हैं। जिसके चलते तेंदुए मूवमेंट को कैप्चर करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ आवाजाही वाले स्थान पर पिंजरा लगाया गया है।

इन सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की मूवमेंट भी कैप्चर हुई है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नही जा सका है।वही ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए भी हो सकते हैं।मंगलवार को दादा दरबार के पास भी एक पिंजरा वन विभाग ने लगाया है।

आँखों से देखा तब आया यकीन…

नावघाट खेड़ी निवासी शेलेन्द्र केवट ने बताया की उन्होंने पन्द्रह दिन पहले घर के नजदीक तेंदुए को देखा था। कुछ दिन बाद बहन शीतल केवट को भी उसी स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया। इस घटना की शिकायत डिप्टी रेंजर से भी की, लेकिन वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा गाँव में नहीं लगाते हुए नहर किनारे लगाया गया है। शेलेन्द्र के अनुसार आसपास के ग्रामीण भी तेंदुए को देखे जाने की बात करते थे,लेकिन जब स्वयं देखा तब उन्हें विश्वास हुआ।

तीन से चार बाद देख चुके है तेंदुए को….

मनीष केवट ने बताया की उनके घर के सामने ही पिंजरा लगा हुआ है। उन्होंने बताया की वे तीन से चार बार तेंदुए को देख चुके हैं। इस दौरान वे घर में ही थे। उन्होंने जब तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। अब वे शाम होते ही अपने घर का दरवाजा लगा लेते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तेंदुआ नावघाट खेड़ी के समीप पंजाब पेट्रोल पम्प के पास से खेत में से होते हुए हायवे क्रास करते समय नावघाट खेड़ी तरफ जाते हुए दिखाई दिया था।

दादा दरबार के आसपास भी नजर आया तेंदुआ..

क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक दादा दरबार में भी तेंदुए को देखे जाने की घटना सामने आई है। दादा दरबार प्रबन्धन के द्वारा इसकी शिकायत वन विभाग को भी की गई थी। जिसके बाद वन विभाग ने मौका मुआयना भी किया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है, लेकिन वह पकड़ में नही आ पाया है। एक दुसरा पिंजरा भी सनावद से बुलाया गया है। उसे भी लगाएंगे।

एसडीओ ने बताया की चार साल से देख रहे है, इस समय उनका प्रजनन काल होता है, इस समय उनका मूवमेंट बढ़ जाता है, लेकिन हम ग्रामीणों की सुरक्षा के चलते तेंदुए को पकड़कर अन्यत्र वन क्षेत्र में छोड़ेंगे।वाईल्डलाईफ वार्डन टोनी शर्मा ने बताया की नर्मदा किनारे पर पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने के साथ ही आसपास मौजूद आश्रमों में गाय भी है। इसके साथ ही कुत्तों को संख्या भी काफी ज्यादा है। भोजन,पानी आसानी से तेंदुए को मिल रहा है। इसलिए उस पुरे क्षेत्र को तेंदुए ने अपना घर बना लिया है।

यह भी पढ़िए: सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, पाचन और त्वचा की समस्याओं से पाएं छुटकारा

क्षेत्र में श्वानों की बढ़ती तादाद हो सकती है वजह…

ग्राम के उप सरपंच देवेश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नर्मदा किनारा और आसानी से भोजन की उपलब्धता के वजह से श्वानों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हो सकता है कि इसी वजह से क्षेत्र में तेंदुआ का मूवमेंट ज्यादा देखा जा रहा है। पंचायत ओर से वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। अब विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द इन तेंदुए को पड़कर घने जंगल में छोड़ दिया जाए ताकि ग्रामीण भयमुक्त रहें।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...