7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeअडानी ग्रुप के इन्वेस्टर्स के लिए मंगलमय रहा मंगलवार, एक ही दिन...

अडानी ग्रुप के इन्वेस्टर्स के लिए मंगलमय रहा मंगलवार, एक ही दिन में कमा डाले 1.2 लाख करोड़

Published on

नई दिल्ली:

मंगलवार का दिन अडानी ग्रुप के निवेशकों के लिए मंगलमय रहा। ग्रुप के शेयरों में आज 20 फीसदी तक तेजी आई। शुक्रवार को अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक पॉजिटिव टिप्पणी की थी। उसका असर आज दिखाई दिया और अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट बन गए। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद अडानी ग्रुप के निवेशकों के लिए यह सबसे अच्छा दिन रहा। ग्रुप के शेयरों में तेजी से उनकी झोली में 1.2 लाख करोड़ रुपये आए। अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 11.46 करोड़ रुपये पहुंच गया। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था।

अडानी टोटल गैस में सबसे ज्यादा 20 परसेंट की तेजी देखने को मिली। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी ग्रीन, अडानी पावर, एनडीटीवी और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10 से 17 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। अडानी पावर के शेयर ने तो न सिर्फ हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद हुए नुकसान को पाट दिया बल्कि 17 परसेंट की तेजी के साथ 464.30 रुपये के रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस साल यह शेयर निवेशकों को अब तक 50 परसेंट रिटर्न दे चुका है।

कहां तक जाएगी कीमत
WealthMills Securities के क्रांति बाथिनी ने कहा कि अडानी ग्रुप के शेयर कंसोलिडेशन फेज में थे और अब निवेशकों को उनमें फायदा दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने भी अडानी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। शेयरखान के जय टक्कर ने कहा कि अडानी पावर का शेयर इस लेवल पर भी बेहतर लग रहा है। सारे इंडिकेटर्स इसमें तेजी का इशारा दे रहे हैं। यह शॉर्ट टर्म में 530 से 560 रुपये तक जा सकता है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...