12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यललन सिंह कैबिनेट मिनिस्टर, रामनाथ ठाकुर को MoS... मोदी सरकार में JDU...

ललन सिंह कैबिनेट मिनिस्टर, रामनाथ ठाकुर को MoS… मोदी सरकार में JDU से ये बनेंगे मंत्री

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी आज गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे. नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. खबर है कि जेडीयू कोटे से ललन सिंह को कैबिनेट मिनिस्टर और रामनाथ ठाकुर को MoS मिलने वाला है.बता दें कि ललन सिंह बिहार के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं. वहीं राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला. नरेंद्र मोदी आज 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वह पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे. शाम सवा सात का कार्यक्रम रखा है, जिसकी राष्ट्रपति भवन में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जाएगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह होगा.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...