21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : रेप करने के बाद हुलिया बदल कर बेखौफ घूम रहा...

महाराष्ट्र : रेप करने के बाद हुलिया बदल कर बेखौफ घूम रहा था भोंदू बाबा, हैवान तक ऐसे पहुंची पुलिस

Published on

अमरावती,

महाराष्ट्र के अमरावती से एक रेप का मामला सामने आया है. जहां मार्डी आश्रम स्थित गुरदास भोंदू बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगया था और थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली थी.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि भोंदू बलात्कारी गुरदास बाबा उर्फ सुनील कावलकर ने उसके बिगड़े काम ठीक होने का झांसा देकर रेप किया था. उसके बिगड़े काम अच्छे कर देने का झांसा देकर बलात्कार किया था. कुरहा पुलिस थाने शिकायत दर्ज होते ही आरोपी बाबा फरार हो गया था. जिसने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बाबा ने झांसा देकर महिला से किया रेप
पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया और किसी को कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी भी थी. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. काफी प्रयास करने के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर मुखबिरों को एक्टिव किया गया और पुलिस उस तक पहुंच गई.

पुलिस ने आरोपी बाबा को किया अरेस्ट
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी और बाल कटवा कर सामान्य तरीके से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश घूम-घूमकर खुद को बचा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बलात्कारी बाबा को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. पुलिस का कहना है कि गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के हिबास से ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this