24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ईडी ने किया वंदे भारत ट्रेन सेटों के टेस्ट सेटअप...

बीएचईएल के ईडी ने किया वंदे भारत ट्रेन सेटों के टेस्ट सेटअप के लिए कम्बाइंड सिस्टम टेस्टिंग का उदघाटन

Published on

भोपाल

एसएम रामनाथन कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल ने सेन्टर फॉर इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन (सीईटी) में वंदे भारत ट्रेन सेटों के टेस्ट सेटअप के लिए कम्बाइंड सिस्टम टेस्टिंग हेतु नव निर्मित टेस्टिंग प्लेटफॉर्म का उदघाटन किया । इस अवसर पर आरएफ सिद्दीकी महाप्रबंधक , आकाश दानी महाप्रबंधक , अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक , आलोक सेंगर, महाप्रबंधक , अपर महाप्रबंधक इंद्रनील चट्टोपाध्याय , अपर महाप्रबंधक एमके भगत एवं टीपीटीएन और एफसीएक्स विभाग से अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे ।

बीएचईएल को हाल ही मे भारतीय रेल द्वारा वंदे भारत के 80 ट्रेन सेट कोच एवं प्रोपल्सन सिस्टम के लिए ऑर्डर प्राप्त हुआ है । इसके लिए कम्बाइन्ड सिस्टम टेस्टिंग, सीईटी लैब मे करना तय किया गया है । एमसीएफ टेस्टसेट-अप की जगह वंदे भारत कम्बाइन्ड सिस्टम टेस्टिंग बनाना अपने आप में अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था । लेकिन कस्टमर और साइट की मांग पर एमसीएफ और 20 सेट नॉन एसी ईएमयू प्रोजेक्ट को जारी रखते हुए वंदे भारत के लिए अतिरिक्त सेट-अप सिर्फ एक महीने से कम समय मे सीईटी लैब मे तैयार कर लिया गया ।

बीएचईएल के एफसीएक्स और सीईटी विभाग द्वारा प्लांट मे पड़े पुराने फेब्रीकेशन आईटम जोड़ कर कड़ी मेहनत से इसे तैयार किया गया जिसकी श्री रामनाथन ने काफी सराहना की । उन्होंने वंदे भारत के नए टेस्टसेटअप और 16 नव निर्मित मोटर की टेस्टिंग की तैयारी का निरीक्षण भी किया ।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...