22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedलोकसभा चुनाव 2024 में आयुष्‍मान खुराना को मिली बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, चुनाव आयोग...

लोकसभा चुनाव 2024 में आयुष्‍मान खुराना को मिली बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, चुनाव आयोग ने शेयर किया एक्‍टर का वीडियो

Published on

वोटर्स को जागरूक करने के लिए आयुष्मान खुराना अपने लेटेस्ट वीडियो के साथ लोगों में चुनाव को लेकर जागरुकता बढ़ाने और वोट देने की अपील लेकर हाजिर हो चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों में युवाओं से मतदान करने का आग्रह करने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा यूथ आइकन आयुष्मान खुराना को चुना गया। अब आयुष्मान खुराना लोगों से वोट की अपील करते दिख रहे हैं। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल से आयुष्मान का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है।

इस वीडियो में यूथ आइकन आयुष्मान खुराना लोगों से मतदान करने का आग्रह करते दिख रहे हैं। आयुष्मान खुराना को भारत के चुनाव आयोग ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में युवाओं से मतदान करने के लिए लोगों को अपील और जागरूक करने के लिए चुना है। इस अभियान के जरिए आयुष्मान हमारे देश के युवाओं से अनुरोध करेंगे कि वे आगे आएं और संसद में हमारे देश के अगले नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करें।

आयुष्मान ने कहा- एक ही रीजन काफी है वोट डालने के लिए
इस वीडियो में आयुष्मान वोट न देने के ढेरों बहानों पर चर्चा करते दिख रहे हैं। वह कहते नजर आ रहे हैं कि लोग सोचते हैं कि एक वोट न डालने से क्या होगा। वह कहते हैं, ‘101 बहाने हैं वोट न डालने के, पर एक ही रीजन काफी है वोट डालने के लिए और वो है हमारी रिस्पॉन्सिबिलिटी, देश और हमारे फ्यूचर के लिए।’

‘हर वोट मायने रखता है और हर वोट महत्वपूर्ण है’
आयुष्मान ने कहा है, ‘हर किसी को मतदान करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेकर जागरूक नागरिक बनना चाहिए। संसद में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले, हमारी जरूरतों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को चुनने की शक्ति हमारे पास है। हर वोट मायने रखता है और हर वोट महत्वपूर्ण है। हमारे जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान सशक्तिकरण का प्रतीक है।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...