17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालकांग्रेस ने ग्वालियर में हारे हुए प्रत्याशी पर लगाया दांव, बीजेपी को...

कांग्रेस ने ग्वालियर में हारे हुए प्रत्याशी पर लगाया दांव, बीजेपी को कर देंगे चारो खाने चित्त?

Published on

ग्वालियर:

आखिरकार कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बची हुई तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें ग्वालियर से प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिंह और खंडवा लोकसभा सीट से नरेंद्र पटेल को मैदान में उतारा है। लंबे विचार विमर्श के बाद ग्वालियर में कांग्रेस ने हाल ही में विधानसभा चुनाव हारे प्रवीण पाठक पर अपना भरोसा जताया है। प्रवीण पाठक को महल विरोधी बताया जाता है। वे लगातार सिंधिया का विरोध करते नजर आते हैं।

खास बात यह है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने 3 महीने पहले हुए विधान सभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। एक तरफ जहां बीजेपी ने भारत सिंह पर अपना भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को लोकसभा के मैदान में उतारा है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी ने क्यों हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।

एक तीर से साधे कई निशाने
इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विशेषज्ञ सत्य प्रकाश शर्मा से बातचीत की तो कुछ अन्य बातें सामने आईं। वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने भी हाल ही में विधानसभा चुनाव में हारे प्रवीण पाठक के जरिए कांग्रेस कई निशाने साधने का प्रयास कर रही है।

जातिगत समीकरण साधने का प्रयास
शर्मा ने कहा कि प्रवीण पाठक को टिकट देकर कांग्रेस प्रदेश भर में अन्य लोकसभा सीटों पर ब्राह्मण वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है क्योंकि अभी तक किसी भी ब्राह्मण प्रत्याशी को मध्य प्रदेश में लोकसभा का टिकट नहीं मिला था, जिसको लेकर प्रदेश भर में एक नाराजगी देखने को मिल रही थी। कांग्रेस के इस निर्णय से कहीं ना कहीं ब्राह्मणों को वोट अपनी झोली में लाने में सफल हो सकती है।

युवाओं के बीच है अच्छी पकड़
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक सोशल फ्रेंडली युवा नेता हैं जिनकी सोशल एक्टिविटी के साथ ही युवाओं बीच अच्छी पकड़ है। पाठक राहुल गांधी के भी बेहद करीबी माने जाते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तस्वीरें साफ हो गई हैं। बीजेपी ने 29 लोकसभा सीटों पर तो कांग्रेस ने 28 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। एक सीट खजुराहो पर सपा की प्रत्याशी मीरा यादव को उतारा गया था। उनका नामांकन भी रद्द हो चुका है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...