11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : बिल्ली को बचाने के लिए एक के बाद एक कुंए...

महाराष्ट्र : बिल्ली को बचाने के लिए एक के बाद एक कुंए में कूदे छह लोग, पांच की दर्दनाक मौत

Published on

पुणे/अहमदनगर:

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से हैरान कर देन वाली घटना सामने आई है। एक बिल्ली को बचाने के लिए छह लोगों ने कुएं में छलांग लगा दी है। इसमें घटना में पांच की मौत हो गई। कुंए में रस्सी को कमर में बांधकर कूदने वाले व्यक्ति को ही जीवित बचाया जा सका। कुएं में पशुओं का अपशिष्ट स्टोर किया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि पशुओं के गोबर से निकलने वाली गैस की चपेट में आने से बाकी पांच की लोगों की मौत हुई। इस कुएं का उपयोग गोबर गैस के प्लांट के लिए किया जा रहा था।

एक शख्स बचा जीवित
यह हैरान कर देने वाली घटना अहमदनगर जिले के वाडकी गांव में सामने आई। 9 अप्रैल की देर रात एक कुएं में बिल्ली के गिरने पर एक के बाद एक छह लोग कुएं में गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने बताया कि कुएं में कुल छह लोग गए थे। बचाव दल ने पांच के शव बरामद किए। इन सभी की मौत बिल्ली को बचाने की कोशिश में हुई।

जहरीली गैस में घुटा दम
जाधव ने बताया कि एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था। वह जीवित बच गया है। उसे पुलिस की मौजूदगी में बचाव दल ने रेस्क्यु किया था। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार इस पुराने गहरे कुएं का उपयोग बॉयोगैस प्लांट के लिए हो रहा था। एक के बाद एक कुएं में उतरे लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने मौत हुई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवजवाया है। गांव में बिल्ली को बचाने में पांच लोगों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...