16.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeभेल न्यूज़जनता को मोदी जी पर विश्वास, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने उत्साहित -...

जनता को मोदी जी पर विश्वास, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने उत्साहित – आलोक शर्मा

Published on

– गोविंदपुरा में जनसंपर्क के दौरान हुआ ऐतिहासिक स्वागत, कई स्थानों पर फलों से तौला

भोपाल

भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने अपने दूसरे दिन के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 73 के शिवनगर से की। इसके पूर्व छोला स्थित खेड़ापति हनुमान जी के दर्शन किए। उनके साथ गोविंदपुरा की विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, गोविंदपुरा विधानसभा प्रभारी व संयोजक, जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सहित भी उपस्थित रही।

शिवनगर में लोगों ने आतिशबाजी कर, फूल वर्षाकर भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण और विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं। जनता में विश्वास बना है। यही वजह है कि आज पूरा देश मोदी जी को तीसरी बार प्रधामनंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। जिस भी क्षेत्र में जा रहा हूँ, जनता स्वयं से नारा लगाती है अबकी बार 400 पार। फिर एक बार मोदी सरकार।

फलों से तौलकर किया स्वागत
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी आलोक शर्मा को कई स्थानों पर लोगों ने फलों से तौला और स्वागत किया। आलोक शर्मा ने सभी से भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्याद मतदान कराने की अपील की। इन क्षेत्रों में किया जनसंपर्क जनसंपर्क प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर वार्ड 73 के शिव नगर, यादव टी स्टॉल होते हुए चौरसिया समाज, जगदीश साहू के मकान के आगे रामदयाल धाकड़ के सामने से भानपुर मंडल की विभिन्न कॉलोनी से होते हुए माली मार्केट, जिंदल हॉस्पिटल के पास कोलुवा गांव उमा विहार कॉलोनी, वार्ड 65 के गौतम नगर, आदर्श नगर, गायत्री नगर, पुलिस चौकी हुए होते हुए मिनाल रेजिडेंसी, अयोध्या नगर बायपास, वार्ड 68 के नरेला जोड़, अहिंसा विहार, राजीव नगर, राजीव नगर फेज 2, सिद्धार्थ नगर होते हुए सुखसागर, शांति नगर और उसके बाद आनंद नगर मंडल के वार्ड 67 में निजामुद्दीन कॉलोनी, यादव टी स्टॉल, गौरव डेयरी, साई धाम, सतनामी नगर कल्पना नगर, वार्ड 64 के आजाद नगर, प्रकाश नगर, राजीव गांधी नगर, गुप्ता कॉलोनी, भवानी चौक होते हुए वार्ड 62 के अशोक विहार, बाल विहार, बाल विहार फेस टू, फेस 3 के बाद राम मंदिर पर समापन किया गया।

Latest articles

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन, ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...