4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओपन AI के व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी की मौत, कॉपीराइट उल्लंघन पर जताई...

ओपन AI के व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी की मौत, कॉपीराइट उल्लंघन पर जताई थी चिंता, पुलिस ने बताई आत्महत्या

Published on

वॉशिंगटन

चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI में शोधकर्ता और व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उन्होंने जनरेटिव AI के विकास में कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर चिंता जताई थी। वह अपने सैन फ्रांसिस्को के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। अरबपति एलन मस्क ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस और मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय के अनुसार सुचिर बालाजी की मौत आत्महत्या मानी जा रही है और किसी भी षड्यंत्र के सबूत नहीं मिले हैं। उनकी मौत ने एआई के विकास से जुड़ी नैतिक और कानूनी मुद्दों पर बहस तेज कर दी है।

बालाजी के दोस्तों और उनके सहकर्मियों ने जब चिंता जताई तो पुलिस 26 नवंबर दोपहर 1 बजे उनके लोअर हाइट्स निवास पर पहुंची। पुलिस को अपार्टमेंट में उनका शव मिला। पुलिस ने कहा, ‘पुलिस और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे और एक मृत व्यक्ति को देखा। देखने से लग रहा था कि उसने जैसे आत्महत्या की है। शुरुआती जांच में किसी षड्यंत्र के संकेत नहीं मिले।’ मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने मौत को आत्महत्या बताया। लेकिन यह कैसे हुई इसका खुलासा नहीं किया गया।

कंपनी के काम पर जताई थी चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक बालाजी ओपन एआई में चार साल से अधिक समय तक काम कर चुके थे और चैटजीपीटी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि ऑनलाइन डेटा, जिसमें कॉपीराइट सामग्री शामिल है का इस्तेमाल ओपन एआई की रणनीति के अनुसार स्वीकार्य है। लेकिन 2022 के अंत में चैटजीपीटी लॉन्च होने के बाद, वह कानूनी और नैतिक चिंताओं को लेकर परेशान हो गए। अगस्त 2023 में उन्होंने ओपन एआई से इस्तीफा दे दिया और सार्वजनिक रूप से अपनी चिंताओं को साझा करना शुरू किया।

उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि जनरेटिव एआई मॉडल के प्रशिक्षण के लिए अवैध रूप से कॉपीराइट सामग्री का इस्तेमाल किया गया। अक्टूबर में न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘अगर आप वही मानते हैं जो मैं मानता हूं तो आपको कंपनी छोड़नी ही होगी।’

कंपनी पर हुए मुकदमे
बालाजी की ओर से यह खुलासा ऐसे समय में हुआ जब लेखक, प्रोग्रामर और पत्रकार कंपनी के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज करवा रहे थे। अक्टूबर में बालाजी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘मैंने हाल ही NYT की एक स्टोरी में हिस्सा लिया, जिसमें मैंने बताया कि क्यों मैं जनरेटिव AI उत्पादों के लिए ‘फेयर यूज’ का बचाव अव्यवहारिक मानता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि फेयर यूज का तर्क इसलिए कमजोर है क्योंकि ये प्रोडक्ट्स उसी डेटा का रूप बना सकते हैं, जिस पर ये प्रशिक्षित होते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...