18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'शंकर मिश्रा ने शराब के चार पेग पिए, वह होश में नहीं...

‘शंकर मिश्रा ने शराब के चार पेग पिए, वह होश में नहीं थे’, चश्मदीद ने बताई पूरी घटना

Published on

नई दिल्ली,

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें दिल्ली भी लाया जा चुका है. इस मामले में उनकी 42 दिन बार गिरफ्तारी हुई है. वह लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस जांच में सहयोग न करने के कारण उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया था. वहीं 26 नवंबर को फ्लाइट में हुई घटना के एक चश्मदीद डॉ. सौगत भट्टाचार्य समाने आए हैं. उन्होंने इस मामले में आजतक से खुलकर बात की. उन्होंने घटना को लेकर जो बातें बताईं वह बेहद चौंकाने वाली हैं. उनके मुताबिक उस दिन शंकर मिश्रा बुरी तरह नशे में थे. इसके अलावा इस पूरे मामले में एयर इंडिया के स्टाफ ने घोर लापरवाही की. उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और पीड़ित महिला को तत्काल जो राहत मिलनी चाहिए थी, वह भी नहीं दी गई. आइए जानते हैं घटना के चश्मदीद ने उस दिन फ्लाइट में क्या देखा-सुना-

‘फ्लाइट ने करीब साढ़े 12 बजे टेक ऑफ किया. मैं 8 अल्फा में बैठा हुआ था और शंकर मिश्रा 8 चार्ली पर बैठा हुआ था. करीब एक घंटे बाद लंच सर्व किया गया तो मैंने लंच सेशन में देखा कि उन्होंने व्हिस्की की चार ड्रिंक्स पी लीं. इस दौरान को पैसेंजर के तौर पर मेरी उनसे बात हो रही थी. उन्होंने मुझसे एक ही बात कई बार पूछी. जैसे- उन्होंने मुझसे तीन बार पूछा कि आपके कितने बच्चे हैं. लंच खत्म होने के बाद मैंने क्रू मेंबर को बताया कि शंकर मिश्रा ने ज्यादा शराब पी ली है, आप लोग ध्यान रखिएगा, उन्हें और शराब पीने को ना दीजिएगा.

इसके बाद मैं वापस आकर बैठ गया. कुछ देर बाद एक आवाज आई. मैंने देखा कि मिश्रा अपनी सीट पर गिर गए हैं और वह सो रहे हैं. इसके बाद मैं रेस्टरूम यूज करने के लिए गैलरी की तरफ चला गया. थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि एक महिला गैलरी की तरफ आ रही हैं. उनकी पूरी बॉडी में पानी जैसा कुछ लगा हुआ था. उस समय वह बहुत डरी हुई थीं. हालांकि उन्होंने बिना शोर मचाए शिकायत की कि एक पैसेंजर ने उनके ऊपर आकर पेशाब कर दी. यह सुनकर हम सभी चौंक गए. इसके बाद फ्लाइट की जूनियर मोस्ट स्टाफ रेबेका और रूबिका उन्हें तुरंत साफ किया. हालांकि इस दौरान मिश्रा सोते रहे. वह करीब दो-ढाई घंटे बाद वह जागे.

मेरी जो शिकायत की थी वह थी कि घटना के करीब 3 घंटे बीत जाने के बाद उस बुजुर्ग महिला को दूसरी सीट नहीं दी गई, जबकि चार फर्स्ट क्लास की सीटें खाली थीं. मेरे कई बार कहने के बाद उन्होंने महिला को सीट नहीं दी. उन्होंने महिला को पहले गैलरी वाली सीट पर बैठाकर रखा, उसके बाद जिस सीट पर शंकर मिश्रा ने पेशाब की थी, उसी सीट पर कंबल डालकर उन्हें बैठा दिया. मैंने उनसे पूछा कि उन्हें शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा तो मुझे बताया गया कि हम पाइलट इन कमांड की इजाजत के बिना उनको फर्स्ट् क्लास में शिफ्ट नहीं कर सकते. इसके बाद जब उनके एक क्रू मेंबर की सीट खाली हुई, तब उन्हें सीट दी गई.

शंकर मिश्रा ने जो किया वह IPC के तहत अपराध है और अपराध की शिकायत की जानी चाहिए लेकिन क्रू ने ऐसा नहीं किया. जबकि सीनियर स्टाफ ने दोनों लोगों को आमने-सामने बैठा दिया और कहा दिया कि आप लोग सुलह कर लीजिए. मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.’

घटना के 42 दिन बाद हुई है गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को शनिवार को बेंगलुरु के संजय नगर थानाक्षेत्र में गिरफ्तार किया है. शंकर को चिनप्पा होम स्टे में रखा गया था. फिलहाल पुलिस उसे दिल्ली ले आई है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था. उसे घटना के 42 दिन बार अरेस्ट किया गया है. 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है.

अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट जाएंगे पिता
एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने की घटना पर आरोपी के पिता श्याम मिश्रा लगातार सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि बेटे को घटना के बारे में जानकारी नहीं है. वह 72 घंटे से नहीं सोया था. उन्होंने आजतक से बात करते हुए सवाल किया कि महिला विंडो सीट पर बैठी थी, उनके बगल में एक और यात्री थे, उसके बाद शंकर मिश्रा बैठा था. ऐसे में कैसे हो सकता है कि उस महिला पर पेशाब के छींटे पड़ें और बीच वाले यात्री पर नहीं.उन्होंने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि महिला ने उनके बेटे से पैसे की डिमांड भी की थी. बेटा ने उनसे माफी भी मांग ली थी इसके बावजूद उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. उन्होंने कहा कि वो अग्रिम जमानत के लिए जाएंगे.

 कंपनी ने आरोपी को नौकरी से निकाला
वहीं मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी वेल्स फार्गो (Wells Fargo) ने टर्मिनेट कर दिया है. शंकर मिश्रा कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट था. कंपनी का कहना है कि शंकर पर लगे आरोप बहुत परेशान करने वाले हैं. वहीं एयर इंडिया आरोपी को 30 दिनों के लिए बैन कर दिया है. इसके अलावा एयर इंडिया ने महिला की शिकायत के बाद क्रू मेंबर की चूक की जांच करने और मामले में त्वरित कार्रवाई में देरी के कारणों का भी पता लगाने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस आयुक्त से इस मामले सात दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

Latest articles

दक्षिण से ओबीसी तक: मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस के 3 ‘भ्रामक दावों’ की खोली पोल

भोपाल। मप्र विधानसभा में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कांग्रेस नहीं मानी तो कौरवों की तरह परिणाम भुगतना पड़ेगा: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का विपक्ष पर हमला

भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को नारी शक्ति और महिला आरक्षण के मुद्दे पर...

शादी के 7 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह एक...

‘चलो दिल्ली’: लाल किला मैदान में 24 मई को जुटेगी देश की जनजातीय शक्ति, सांस्कृतिक समागम की तैयारियां तेज

भोपाल। भारतीय सनातन संस्कृति की मूल चेतना के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...