4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedमोदी 3.0 के पहले बजट में टैक्सपेयर्स को मिलेगी गुड न्यूज! जानिए...

मोदी 3.0 के पहले बजट में टैक्सपेयर्स को मिलेगी गुड न्यूज! जानिए क्या है सरकार का प्लान

Published on

नई दिल्ली

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट जुलाई में पेश किया जा सकता है। इसमें टैक्सपेयर्स को गुड न्यूज मिल सकती है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण अगले कुछ दिनों में बजट-पूर्व बैठकों का सिलसिला शुरू कर सकती है। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इनकम टैक्स रेट में कटौती पर विचार कर सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों के पास खर्च करने योग्य आय यानी डिस्पोजेबल इनकम बढ़ेगी। इस तरह की इनकम बढ़ने से खपत बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। माना जा रहा है कि सरकार मौजूदा इनकम टैक्स स्ट्रक्चर को व्यावहारिक बनाने पर विचार कर सकती है। खासकर लोअर इनकम लेवल पर टैक्स रेट में कटौती की जा सकती है।

अधिकारियों का कहना है कि डिमांड को रिवाइव करने के लिए खपत बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए टैक्स स्ट्रक्चर को व्यावहारिक बनाया जाएगा। इससे लोगों के हाथों में ज्यादा डिस्पोजेबल इनकम आएगी और खपत में इजाफा होगा, आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और सरकार का जीएसटी कलेक्शन बढ़ेगा। अभी नए टैक्स सिस्टम में तीन लाख रुपये से अधिक इनकम पर पांच फीसदी टैक्स का प्रावधान है। इसी तरह 15 लाख रुपये से अधिक की इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगता है। इस तरह इनकम के पांच गुना बढ़ने पर टैक्स रेट छह गुना बढ़ जाता है। एक अधिकारी ने कहा कि टैक्स में छूट से सरकार को रेवेन्यू का नुकसान होगा। लेकिन डिस्पोजेबल इनकम बढ़ने से खपत बढ़ेगी और डायरेक्ट तथा इनडायरेक्ट रेवेन्यू में भी तेजी आएगी। इस तरह सरकार को रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर यह सरकार और इकॉनमी के लिए फायदेमंद होगा।

न्यू टैक्स रिजीम
इनकम (रुपये में) टैक्स रेट
0 से तीन लाख 0%
3 से 6 लाख 5%
6 से 9 लाख 10%
9 से 12 लाख 15%
12 से 15 लाख 20%
15 से ज्यादा लाख 30%

प्राइवेट कंजंप्शन
अधिकारियों का कहना है कि कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के बजाय कर ढांचे को आसान बनाने से ज्यादा फायदेमंद रह सकता है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट जुलाई के तीसरे हफ्ते में पेश किया जा सकता है। पिछले तीन साल के दौरान भारत की औसतन जीडीपी ग्रोथ सात फीसदी से अधिक रही है। अगले कुछ सालों में इसमें गिरावट की आशंका है। इसकी वजह यह है कि प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और डिमांड ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। जनवरी-मार्च तिमाही में प्राइवेट फाइनल कंजंप्शन एक्सपेंडीचर जीडीपी का 52.9 फीसदी रहा जो 2011-12 के बेस ईयर सीरीज में सबसे कम है। 2023-24 के पूरे फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो कंजंप्शन एक्सपेंडीचर चार फीसदी की रफ्तार से बढ़ा जो दो दशक में इसका सबसे कम ग्रोथ रेट है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...