9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedअनुराग कश्यप संग नहीं नवाजुद्दीन की दोस्ती, बोले- बस उन्हें कोई आंच...

अनुराग कश्यप संग नहीं नवाजुद्दीन की दोस्ती, बोले- बस उन्हें कोई आंच नहीं आनी चाह‍िए

Published on

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर जगह बनाने वाले एक्टर में से एक हैं. एक्टर के लाखों-करोड़ों फैन्स हैं. फिल्म ‘सरफरोश’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें असल पहचान अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली. हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाज ने बताया कि कैसे अनुराग ने फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनाने में मदद की. एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और वो दोस्त नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं.

अनुराग कश्यप पर क्या बोले नवाज
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बताया कि वो और अनुराग कश्यप दोस्त नहीं है. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो, मैं और अनुराग दोस्त नहीं हैं. अगर हम साथ में बैठे हुए हैं, तो हम शायद घंटों तक एक-दूसरे से बात तक नहीं करेंगे. हम ऐसे ही हैं. हमने बिना एक शब्द बोले 5-6 घंटे एक साथ फ्लाइट में सफर किया है.’

उन्होंने बताया कि, वो दोनों बहुत कम बातचीत करते हैं. उनकी बातें माचिस मांगने या खाने पीने की चीजों तक सीमित रहती हैं. उनके बीच कम दोस्ती होने के बाद भी अनुराग, नवाज के दिल में खास जगह रखते हैं. एक्टर चाहते हैं कि अनुराग कश्यप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें. भले ही उन्हें फिल्म में कास्ट किया जाये या नहीं. नवाजुद्दीन ने ये भी कहा, ‘कभी कोई आंच नहीं आनी चाहिए अनुराग को बस.’

डिजाइनर्स ने सूट बनाने से किया था इनकार
साथ ही नवाज ने बताया कि, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की रिलीज से पहले, डिजाइनर्स ने उनके लुक के कारण उनके लिए सूट बनाने से इनकार कर दिया था. इस घटना से उनका दिल टूट गया था. एक्टर ने अपनी सक्सेस का श्रेय अनुराग को दिया और उन्हें दिल से शुक्रिया कहा.

पिछले दिनों अनुराग ने भी जूम के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो डिप्रेशन से लड़ रहे थे, तब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तापसी पन्नू लगातार पूछते थे कि ‘वे ठीक हैं या नहीं. या उन्हें किसी चीज की जरुरत तो नहीं है.’प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के अलावा नवाज ने अनुराग के साथ ‘हड्डी’, ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘रमन राघव 2.0’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...