17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिमालय के ऊपर दिखी विचित्र रोशनी... बादलों से अंतरिक्ष की ओर गई...

हिमालय के ऊपर दिखी विचित्र रोशनी… बादलों से अंतरिक्ष की ओर गई रंगीन बिजली

Published on

नई दिल्ली,

ये कोई आम बिजली नहीं है. ये बिजली लाल रंग की होती है. नीले रंग की होती है. कई बार बैंगनी और गुलाबी रंग की होती है. नारंगी भी दिखती है. ये दुर्लभ बिजली है. ये बादलों से नीचे नहीं गिरती. ये ऊपर जाती है. बादलों से करीब 80 किलोमीटर ऊपर आयनोस्फेयर तक.

ऐसे लगता है कि बादलों से कोई पेंट ब्रश लेकर अंतरिक्ष में कोई पेंटिंग बनाने की कोशिश कर रहा है. या उसकी सफाई के लिए झाड़ू लगा रहा हो. खैर… इस आसामान्य घटना को नासा वैज्ञानिकों ने कैप्चर किया है. ये बिजली वायुमंडल के ऊपर कड़कती है. आपको पता है अंतरिक्ष में जाने वाली ये दुर्लभ बिजली सामान्य बिजली से 50 गुना ज्यादा ताकतवर होती है.

पूरी दुनिया में सालभर में ये दुर्लभ बिजलियां करीब 1000 बार ही दिखती हैं. यहां पर जो तस्वीर है, उसमें चार बिजलियां दिख रही हैं. इन बिजलियों के बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा नहीं पता है. इनकी खोज ही 20 साल पहले हुई है. इन्हें स्प्राइट (Sprite) कहते हैं. इनका निर्माण बेहद संवेदनशील और तीव्र थंडरस्टॉर्म से होता है.

आम बिजली नहीं, इन्हें देखना बेहद मुश्किल है
जहां सामान्य आकाशीय बिजली बादलों से धरती की तरफ गिरती है. स्प्राइट अंतरिक्ष की ओर भागते हैं. ये वायुमंडल के ऊपरी हिस्से तक जाते हैं. इनकी ताकत और तीव्रता बहुत ज्यादा होती है. लाल रंग की कड़कती बिजली यानी स्प्राइट कुछ मिलिसेकेंड्स के लिए ही दिखते हैं. इसलिए इन्हें देखना और इनकी स्टडी करना बेहद मुश्किल होता है. लेकिन अब तक वैज्ञानिकों ने जितना सीखा और समझा है, वो हम आपको बताते हैं.

क्या होते हैं स्प्राइट्स?
इन बिजलियों के व्यवहार की वजह से इनका नाम स्प्राइट रखा गया है. यह स्ट्रैटोस्फेयर से निकलने वाले ऊर्जा कण हैं जो तीव्र थंडरस्टॉर्म से पैदा होने वाले विद्युत प्रवाह से बनते हैं. यहां पर अधिक प्रवाह जब बादलों के ऊपर आयनोस्फेयर में जाता है, तब ऐसी रोशनी देखने को मिलती है. यानी जमीन से करीब 80 किलोमीटर ऊपर.

आमतौर पर ये जेलीफिश या गाजर के आकार में दिखाई देती हैं. इनकी औसत लंबाई-चौड़ाई 48 km तक रहती है. कम या ज्यादा वो तीव्रता पर निर्भर करता है. धरती से इन्हें देखना आसान नहीं होता. ये आपको ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन, स्पेस स्टेशन से स्पष्ट दिख सकते हैं.

स्प्राइट्स सिर्फ थंडरस्टॉर्म से ही नहीं पैदा होते. ये ट्रांजिएंट ल्यूमिनस इवेंट्स (TLEs) की वजह से भी बनते हैं. जिन्हें ब्लू जेट्स कहते हैं. ये अंतरिक्ष से नीचे की तरफ आती नीले रंग की रोशनी होती है, जिसके ऊपर तश्तरी जैसी आकृति बनती है.

अंतरिक्ष में बनने वाली स्प्राइट्स
जरूरी नहीं है कि धरती के वायुमंडल की वजह से सिर्फ लाल रंग की कड़कती बिजली दिखाई दे. ये वायुमंडल रखने वाले सभी ग्रहों और तारों में भी देखने को मिल सकती है. बृहस्पति ग्रह के वायुमंडल में ऐसे ही स्प्राइट्स की तस्वीर नासा के वॉयेजर-1 स्पेसक्राफ्ट ने साल 1979 में ली थी. ये ब्लू जेट्स थे.

स्पेस से स्प्राइट्स को कब देखा गया
सबसे पहले 1950 में स्प्राइट्स को कुछ नागरिक विमानों ने देखा था. इसके बाद इन्हें लेकर कई थ्योरीज दी गईं. पहली फोटो साल 1989 में आई थी. यह फोटो एक एक्सीडेंटल फोटो थी. मिनिसोटा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता एक कम रोशनी वाले कैमरा की जांच कर रहे थे, तब उन्होंने बादलों के ऊपर इसकी रोशनी की तस्वीर गलती से ले ली थी. इसके बाद स्पेस स्टेशन से कई एस्ट्रोनॉट्स ने इन रोशनियों के वीडियो बनाए.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...