9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल गरबा महोत्सव 23 से 29 सितंबर तक भेल के जंबूरी मैदान...

भोपाल गरबा महोत्सव 23 से 29 सितंबर तक भेल के जंबूरी मैदान में

Published on


भेल भोपाल।

भेल के जंबूरी मैदान पर इस वर्ष भी भव्य गरबा महोत्सव आयोजन 23 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव में स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस बार आधार कार्ड के जरिए पहचान सुनिश्चित की जाएगी
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रतिभागियों को मैदान में प्रवेश हेतु अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

गरबा महोत्सव में मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी, जो महोत्सव की शोभा बढ़ाएँगी। पूरे सप्ताह प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें बेस्ट ड्रेस, बेस्ट जोड़ी, बेस्ट डांसर, बेस्ट स्माइल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट डांडिया, बेस्ट फेस और अन्य कैटेगरी शामिल होंगी।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव

गरबा महोत्सव का समापन 2 अक्टूबर को होगा। उस दिन विशेष कार्यक्रम और रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाज़ी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। यह महोत्सव शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव का शानदार संगम होगा।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...