5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यशाही शादी...लेकिन परिवार ने बहू को साथ रखने से नकार दिया था,...

शाही शादी…लेकिन परिवार ने बहू को साथ रखने से नकार दिया था, हरीश-संचिता सुसाइड केस में नया खुलासा

Published on

वाराणसी,

वाराणसी में पति और गोरखपुर में पत्नी के खुदकुशी करने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है. दरअसल स्कूल के समय से ही एक दूसरे को पसंद करने वाले हरीश बागेश और संचिता शरण ने दो साल पहले धूमधाम से शादी की थी लेकिन पटना में हरीश के परिवार ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया था.

बता दें कि लंबे समय से अपने ससुराल में रह रहा हरीश अपने घर पटना जाने की बात कहकर गोरखपुर से निकला था और पत्नी संचिता उसे छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन भी आई थी. लेकिन अगले दिन हरीश वाराणसी के एक होम स्टे में कमरे में फंदे से लटका मिला.

हरीश के परिवार ने स्वीकार नहीं की थी शादी: डॉक्टर शरण
पुलिस ने बताया कि 28 साल की संचिता ने जैसे ही पति की मौत की खबर सुनी अपने पिता के घर छत से कूदकर जान दे दी. एमबीए ग्रेजुएट हरीश बागेश और फैशन फोटोग्राफर संचिता ने दो साल पहले शादी की थी. दोनों के खुदकुशी कर लेने के बाद संचिता के पिता और गोरखपुर के चर्चित डॉक्टर राम शरण ने पुलिस को बताया कि पटना में रहने वाले बागेश के माता-पिता ने बेटे की शादी को स्वीकार नहीं किया था.

शादी के बाद शुरुआत में यह जोड़ा मुंबई में रहने के बाद इसी साल फरवरी महीने में गोरखपुर लौट गया था. इसके बाद हरीश अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल में ही डॉक्टर शरण के साथ रहते थे. डॉक्टर शरण ने कहा, हरीश ने यहां आने से पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी.

संचिता ने खुद हरीश को छोड़ा था रेलवे स्टेशन
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को हरीश ने संचिता को बताया कि वह पटना जा रहा है और अगले दिन संचिता उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने आई. डॉक्टर शरण ने कहा, दंपति ने आखिरी बार शनिवार शाम को बात की थी. डॉक्टर शरण ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि बागेश वाराणसी के सारनाथ में एक होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया है.

इसके बाद डॉक्टर राम शरण वाराणसी जाने की तैयारी करने लगे लेकिन जब संचिता को पता चला कि उसके पति की मौत हो गई तो उसने अपने पिता से कहा कि वह हरीश के बिना नहीं रह सकती और इमारत की दूसरी मंजिल से कूद गई. इससे संचिता की भी मौत हो गई.

पुलिस अधीक्षक (शहर) केके विश्नोई ने सोमवार को कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. विश्नोई ने कहा, पुलिस हरीश के सारनाथ जाने और उसके बाद आत्महत्या करने के कारणों की भी जांच कर रही है

 

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...