18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालभाई बनकर पति कराता था पत्नी की शादी, खरगोन में ऐसे हुआ...

भाई बनकर पति कराता था पत्नी की शादी, खरगोन में ऐसे हुआ लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि उनके चार अन्य साथी फरार हैं, पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पति भाई बनकर अपनी पत्नी की शादी करवाता था कुछ दिन बाद दोनों गहने, जेवर और रुपये लूटकर फरार हो जाते थे. कोतवाली के प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि पुलिस ने कुंदा नगर निवासी निखिल सांवले और उसकी पत्नी दीपिका को गिरफ्तार किया है.

इस घटना का खुलास उस समय हुआ जब आरोपी दीपिका की मां ममता बाई ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. साथ ही उन्होंने बेटी को गायब करने का आरोप अपने दामाद निखिल सांवले पर लगाया था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और दीपिका और उसके पति निखिल को ढूंढ निकाला. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी लोगों को झांसा देकर नकली शादी कर पैसे ऐंठने का काम करते थे.

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके पति को गिरफ्तार किया
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने राजस्थान के टोकर गांव के एक युवक और उसके परिवार को अपने जाल में फांसाया. युवक से शादी दीपिका चार दिन तक उसके साथ ही. इसके बाद दीपिका का पति उसका भाई बनकर गांव आया और ससुराल वालों से बोला कि भाई का एक्सीडेंट हो है. कुछ दिन के लिए वो दीपिका को अपने साथ ले जा रहा है. उसके बाद सभी गायब हो गए. फिर पीड़ित ने स्थानीय थाने में इशकी शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी दीपिका और निखिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, 61 और 144 के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया. थाना प्रभारी मंडलोई ने बताया कि निखिल और दीपिका ने पूर्व में भी इस प्रकार की दो अन्य घटनाएं की है. पुलिस रिमांड लेकर निखिल से पूछताछ की जा रही है.

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया
थाना प्रभारी ने बताया की टोकर निवासी दीपक के खिलाफ भी दो लाख रुपये में महिला की खरीद फरोख्त का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 144 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...