11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
HomeUncategorizedविदेश से आई गुड न्यूज... World Bank ने कहा- अब इस रफ्तार...

विदेश से आई गुड न्यूज… World Bank ने कहा- अब इस रफ्तार से दौड़ेगी इंडियन इकोनॉमी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए सितंबर महीने की शुरुआत में ही विदेश से एक गुड न्यूज आई है, जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है. दरअसल, विश्व बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाते हुए अब 7 फीसदी कर दिया है.

अब 7% की रफ्तार से दौड़ेगी इकोनॉमी
मंगलवार को भारत के लिए इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर आई. वर्ल्ड बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ अनुमान को बढ़ाते हुए 7 फीसदी कर दिया है. इससे पहले वैश्विक निकाय ने इंडियन इकोनॉमी के 6.6 फीसदी की दर से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई थी, जिसे अपडेट किया गया है.

अभी भी सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
वर्ल्ड बैंक द्वारा जीडीपी ग्रोथ अनुमान में किया गया ये पॉजिटिव बदलाव भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन को प्रदर्शित करने वाला है. जो कि FY24 में जोरदार ग्रोथ के साथ दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था रही है. भारत के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे तानो कौमे ने कहा है कि भारत वित्त वर्ष 24 में 8.2 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी था और अब भी यह अच्छी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा तब है जबकि कोरोना महामारी (Corona) से पहले के स्तरों की तुलना में ग्लोबल ग्रोथ धीमी है.

यहां से मिलेगा इंडियन इकोनॉमी को सपोर्ट
वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधार और रूरल डिमांड में इजाफे से इंडियन इकोनॉमी को सपोर्ट मिलेगा. इसमें कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है. GDP Growth अनुमान बढ़ाने के साथ ही वर्ल्ड बैंक ने ये उम्मीद भी जताई है कि भारत का सर्विस सेक्टर मजबूत बना रहेगा.

पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में आई थी गिरावट
विश्व बैंक की तरफ से इंडियन इकोनॉमी को लेकर ये अच्छी खबर ऐसे समय में आई है, जबकि FY25 की पहली तिमाही में इसमें गिरावट दर्ज की गई है. जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट पिछले 5 तिमाही में सबसे कम रहा है. अप्रैल-जून 2024 तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.7% दर्ज की गई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में GDP Growth 8.2 फीसदी थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...