13.1 C
London
Friday, November 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के पास जल्द आ रहा रूस से महाविनाशक जंगी जहाज, चीन...

भारत के पास जल्द आ रहा रूस से महाविनाशक जंगी जहाज, चीन की निकल जाएगी हेकड़ी, जानें इसकी ताकत

Published on

मॉस्को

भारतीय नौसेना की ताकत में जल्द ही बड़ा इजाफा होने जा रहा है। भारत के लिए रूस में दो तलवार-क्लास स्टील्थ जंगी जहाज तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से एक इसी महीने नौसेना के पास पहुंचने वाला है। ये जहाज सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस होगा। मॉस्को और नई दिल्ली ने 2018 में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस चार जंगी जहाज भारत को देगा। इनमें से दो जहाज का निर्माण रूस में होना है, जबकि बाकी दो मेक इन इंडिया पहले के तहत भारत में बनाएं जाएंगे। रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि ये युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगे, जिन्हें भारत और रूस ने मिलकर विकसित और निर्मित किया है।

Trulli

ब्रह्मोस मिसाइल से लैस
ब्रह्मोस एक क्रूज मिसाइल है, जिसमें जहाज-रोधी और जमीन पर हमला करने की क्षमता है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है और समुद्र तल पर 1235 किलोमीटर प्रति घंटे की सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरने में सक्षम है। भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात भी शुरू किया है और इसी साल फिलीपींस इसे हासिल करने वाला पहला देश बना है। दक्षिणी चीन सागर में चीन के साथ समुद्री विवाद में उलझे फिलीपींस को इसी अप्रैल में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप मिली थी। मनीला ने ब्रह्मोस को गेम-चेंजर बताया है।

जानें जंगी जहाज की ताकत
भारत को मिलने वाले तलवार क्लास फ्रिगेट का विस्थापन 3800 टन से अधिक है। यह दुश्मन के सतही जहाजों और पनडुब्बियों पर हमला करने के साथ ही हवाई खतरों का मुकाबला करने में सक्षम है। यह जंगी जहाज नौसेना की तोप, जहाजरोधी और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों और टॉरपीडो से लैस होगा। चार फ्रिगेट में से पहला इस महीने ही स्थानांतरित होने वाला है, जबकि दूसरा जंगी जहाज अगले साल फरवरी तक मिलेगा। तीसरे और चौथे जहाज का निर्माण भारत में होना है, जो क्रमशः 2026 और अगले छह महीने बाद सौंपे जाएंगे।

चीन से मुकाबले की तैयारी
रूस भारत को हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहा है। साल 2019 और 2023 के बीच क्रेमलिन के हथियार निर्यात का 36 प्रतिशत हिस्सा भारत के पास आया था। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत ने पुराने रूसी शस्त्रागार का उपयोग कम करना शुरू कर दिया है और मॉस्को से बड़े हथियारों के ऑर्डर रोक दिए हैं। फिलहाल, बीजिंग के युद्धपोतों के बेड़े के विस्तार ने नई दिल्ली को चिंतित किया है। चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी गतिविधि बढ़ाई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे भारत अपने बैकयार्ड के रूप में देखता है। चीन की सेना इस समय दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है, जिसके पास 370 जहाज हैं। चीन के पास तीन विमानवाहक पोत हैं। ऐसे में भारत को चीन का मुकाबला करने के लिए अपने जंगी बेड़े को मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है।

Latest articles

न्यायोत्सव उत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025

भोपाल ।राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर 14 नवंबर को बाइक रैली एवं विधिक जागरूकता...

सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ होगा भोजपाल मेले का शुभारंभ

भेल भोपाल।राजा भोज की स्मृति में राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर मध्य प्रदेश...

एनआरआई कॉलेज में धूमधाम से निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

भोपाल ।रायसेन रोड सज्जन सिंह नगर स्थित एनआरआई संस्थान में लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेंश बालाजी हनुमान...

भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में “ओपन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

भेल भोपालभेल ऑफिसर्स क्लब में “ओपन टेनिस टूर्नामेंट का  (विंटर एडिशन 2025)” का शुभारंभ...

More like this

🇮🇳 गुजरात ATS ने पाक के बायोटेरर नेटवर्क का किया पर्दाफाश, देश में तबाही मचाने की थी साजिश

गुजरात ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने पाकिस्तान के एक बड़े बायोटेरर (Bioterror) नेटवर्क का...

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...